1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Tamil Nadu Exit Poll Result: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी, किस पार्टी को मिल सकती है जीत?

Tamil Nadu Exit Poll Result: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी, किस पार्टी को मिल सकती है जीत?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 29, 2026 06:41 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 10:14 pm IST

Tamil Nadu Exit Poll Result: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को सभी 234 सीटों पर वोट डाले गए थे, जहां रिकॉर्ड 85% मतदान हुआ था। आज 'एग्जिट पोल' के आंकड़े जारी किए गए हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस बार तमिलनाडु में किस पार्टी को जीत मिल सकती है?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल- India TV Hindi
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल Image Source : INDIA TV

Tamil Nadu Exit Poll Result: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को सभी 234 सीटों पर एक ही बार में वोट डाले गए थे, जहां जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रिकॉर्ड 85% मतदान हुआ। अब हर किसी को 4 मई का इंतजार है, जब वोटों की गिनती होगी और असली नतीजे सामने आएंगे। लेकिन उससे पहले आज शाम 'एग्जिट पोल' के आंकड़े जारी किए गए हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस बार तमिलनाडु की सत्ता की चाबी किस पार्टी के हाथ लग सकती है?

MATRIZE एग्जिट पोल: किसे कितनी सीटें?

MATRIZE की ओर से जारी किए गए एग्जिट पोल के आंकड़ों पर गौर करें तो मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाला DMK+ गठबंधन एक बार फिर सत्ता के करीब पहुंच सकता है, हालांकि विपक्ष की ओर से भी कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

तमिलनाडु 234 सीट

पार्टी सीटें वोट प्रतिशत
DMK+  122-132 40.3%
NDA  87-100 37.1%
TVK 10-12 17.5%
अन्य 00-06 5.1%

DMK 40.3% वोटों के साथ सबसे आगे

एग्जिट पोल में DMK+ गठबंधन को सबसे ज्यादा 40.3% वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, NDA गठबंधन को 37.1% मतदाताओं का समर्थन मिलता दिख रहा है। इस चुनाव की सबसे बड़ी चर्चा अभिनेता विजय की नई पार्टी TVK को लेकर है, जो 17.5% वोट शेयर हासिल करती नजर आ रही है। इसके अलावा, अन्य छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 5.1% वोट जा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत