A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Pandabeswar Assembly Election: किसके पाले में जाएगी पांडवेश्वर सीट? जानें किस पार्टी का है दबदबा

Pandabeswar Assembly Election: किसके पाले में जाएगी पांडवेश्वर सीट? जानें किस पार्टी का है दबदबा

Pandabeswar Assembly Election: पांडवेश्वर विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल की सबसे प्रमुख सीटों में से एक है। आइए जानते हैं कि क्या है इस सीट का सियासी समीकरण और कौन रहे हैं इस सीट पर बीते चुनावों के विजेता।

Pandabeswar- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पांडवेश्वर विधानसभा चुनाव

Pandabeswar Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट चुके हैं। माना जा रहा है कि राज्य में अप्रैल महीने में वोटिंग कराई जा सकती है। ऐसे समय में सभी की नजरें राज्य की प्रमुख विधानसभा सीटों पर है। पश्चिम बंगाल की सत्ता को देखते हुए पांडवेश्वर विधानसभा सीट काफी अहम मानी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है इस सीट का सियासी समीकरण।

क्या है पांडवेश्वर सीट का इतिहास?

पांडवेश्वर विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में आती है। यह जनरल कैटेगरी की असेंबली सीट है। यह आसनसोल लोकसभा सीट के 7 खंड़ों में से एक है। 

2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र का गठन हुआ। इसके बाद से यहां तीन विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। 2011 में यहां सीपीएम CPI(M) जीत मिली थी। सीपीएम ने 7,811 वोटों से जीत दर्ज की थी। 2016 में यहां बदलाव आया और टीएमसी के कुमार जितेंद्र तिवारी ने जीत हासिल की। 2021 में कुमार जितेंद्र तिवारी ने बीजेपी में शामिल होकर चुनाव लड़ा, लेकिन वह हार गए। टीएमसी के नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने उन्हें 3,803 वोटों से हरा दिया।

पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र, आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघन सिन्हा, भाजपा के पवन सिंह को 59564 वोट के अंतर से हराकर आसनसोल से सांसद चुने गए। पांडवेश्वर विधानसभा सीट पर अब तक सभी चुनाव बेहद करीबी मुकाबले वाले रहे हैं। बीजेपी इस क्षेत्र में अभी भी उम्मीद देखती है। इस बार के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है।

2021 के विधानसभा चुनावों में क्या हुआ था?

साल 2021 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से तृणमूल कांग्रेस के नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने जीत हासिल की। नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने बीजेपी के उम्मीदवार जितेंद्र तिवारी को 3803 वोटों से हराया था। नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती को 73922 वोट मिले जबकि जितेंद्र तिवारी को 70119 वोट मिले थे।  

2016 के विधानसभा चुनावों में क्या हुआ था?

2016 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान पांडवेश्वर सीट पर टीएमसी के जितेंद्र तिवारी की जीत हुई थी। जितेंद्र तिवारी ने CPI(M) के गौरंगा चटर्जी को 5470 वोटों से हरा दिया था। जितेंद्र तिवारी को 68600 वोट मिले थे तो गौरंगा चटर्जी को 63130 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, बीजेपी के जितेन चटर्जी तीसरे स्थान पर रहे थे, उन्हें 13604 वोट मिले थे।