A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. PM मोदी ने दुकान पर रुककर खायी 'झालमुरी', अब आया ममता बनर्जी का रिएक्शन, जानें क्या बोलीं

PM मोदी ने दुकान पर रुककर खायी 'झालमुरी', अब आया ममता बनर्जी का रिएक्शन, जानें क्या बोलीं

पश्चिम बंगाल में रविवार को पीएम मोदी ने कई रैलियां और जनसभाएं की। पीएम मोदी ने एक दुकान के पास अपना काफिला रुकवाया और वहां झाल मुरी भी खाई। अब पीएम के इस कदम पर सीएम ममता बनर्जी का बयान सामने आया है।

Mamata banerjee pm modi jhal muri west bengal- India TV Hindi
Image Source : PTI ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए अब तीन दिन बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां वोटर को लुभाने में लगीं हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव में धुआंधार प्रचार का दौर जारी है। रविवार को पीएम मोदी ने खुद मोर्चा संभाला। बंगाल चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे पीए मोदी ने बिष्णुपुर, पुरुलिया, झारग्राम और मेदिनीपुर में रैलियां रोड शो और जनसभाएं की। इस दौरान पश्चिम बंगाल के झारग्राम में पीएम मोदी का अलग अंदाज दिखा। रैली से लौटते वक्त पीएम मोदी ने अपना काफिला रुकवाया और एक दुकान पर झालमुरी खाई। ये घटना काफी वायरल हो गई। अब पीएम मोदी के इस कदम पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी रिएक्शन दिया है।

क्या है पूरा मामला?

पीएम मोदी ने एक तरफ अपने भाषण और रैलियों में ममता राज की खामिया गिनाईं तो दूसरी तरफ उन्होंने पब्लिक कनेक्ट का भी अनोखा उदाहरण पेश किया। बंगाल के 'रण' में पीएम मोदी के पब्लिक कनेक्ट की झलक देखकर विरोधी दंग रह गए जब पीएम मोदी ने झारग्राम में रैली करने के बाद, अचानक सड़क पर अपना काफिला रुकवा दिया और बंगाल की प्रसिद्ध झालमुरी खाने के लिए दुकान पर पहुंच गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां स्थानीय लोगों से संवाद भी किया वहीं दुकानदार से बंगाल की सबसे मशहूर डिश में से एक झालमुरी खरीद कर खाई।

क्या बोलीं सीएम ममता?

पीएम मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के झारग्राम में दुकान पर रुककर झालमुरी खाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी प्रधानमंत्री के चुनाव प्रचार के दौरान बंगाल के झारग्राम में 'झालमुरी' खरीदने के लिए रुकने पर प्रतिक्रिया दी। सीएम ममता ने कहा है कि पीएम मोदी का दुकान पर झालमुरी खाना ड्रामा है।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आगामी 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होनी है। वहीं, चुनाव के परिणाम अगले महीने 4 मई को जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने कहा- "15 साल में TMC की निर्मम सरकार ने लूट में PHD कर ली"

'TMC नहीं चाहती कि बंगाल की बेटियां MLA और MP बनें, महिलाओं के साथ हुआ विश्वासघात', बांकुड़ा में बोले पीएम मोदी