1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. राहुल गांधी का कोलकाता दौरा हुआ कैंसिल, कांग्रेस ने ममता सरकार पर लगा दिया बड़ा आरोप, जानें पूरा मामला

राहुल गांधी का कोलकाता दौरा हुआ कैंसिल, कांग्रेस ने ममता सरकार पर लगा दिया बड़ा आरोप, जानें पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का कोलकाता दौरा कैंसिल हो गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने ममता सरकार पर बड़ा आरोप लगा दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

rahul gandhi Kolkata rally cancelled- India TV Hindi
Image Source : PTI कांग्रेस ने तृणमूल पर लगाया बड़ा आरोप। (फाइल फोटो)

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य में 294 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग जल्द ही होने जा रही है। आपको बता दें कि इस चुनाव में कांग्रेस ने भी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। ऐसे में कांग्रेस के नेता भी जमकर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी हाल ही में बंगाल में एक रैली की थी ममता सरकार को जमकर घेरा था। हालांकि, अब राहुल गांधी की बंगाल यात्रा से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी का 23 अप्रैल को कोलकाता का तय दौरा कैंसिल हो गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने तृणमूल पर लगाया आरोप

कांग्रेस सूत्रों ने बताया है कि आगामी 23 अप्रैल को कोलकाता में राहुल गांधी का दौरा रद्द हो गया है। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी 23 अप्रैल को चुनाव प्रचार के लिए कोलकाता आने वाले थे। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि ममता सरकार के कहने पर लोकल एडमिनिस्ट्रेशन खासकर पुलिस ने दौरे की इजाजत नहीं दी। कांग्रेस के मुताबिक, उन्होंने शाम 6:00 बजे तक इंतजार किया, लेकिन इजाजत नहीं मिलने की वजह से अब इवेंट की तैयारी करना मुमकिन नहीं है।

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने आगे ये भी बताया है कि उनके नेता राहुल गांधी कोलकाता के दौरे पर जाने के लिए अभी भी बेताब हैं। इसलिए, 25 या 26 तारीख को एडमिनिस्ट्रेटिव इजाजत के लिए नई रिक्वेस्ट दी जाएगी।

पश्चिम बंगाल में कब है वोटिंग?

चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरण में होने जा रहे हैं। 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। तो वहीं, 29 अप्रैल को दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम 4 मई को सामने आएगा।

ये भी पढ़ें- मेदिनीपुर में भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार पर हमला, पार्टी के कई कार्यकर्ता भी घायल, TMC पर लगा आरोप

"SIR का विरोध बांग्लादेश में होना चाहिए, न कि पश्चिम बंगाल में...", हिमंत बिस्वा सरमा का ममता बनर्जी पर जुबानी हमला