1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. "SIR का विरोध बांग्लादेश में होना चाहिए, न कि पश्चिम बंगाल में...", हिमंत बिस्वा सरमा का ममता बनर्जी पर जुबानी हमला

"SIR का विरोध बांग्लादेश में होना चाहिए, न कि पश्चिम बंगाल में...", हिमंत बिस्वा सरमा का ममता बनर्जी पर जुबानी हमला

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Apr 21, 2026 07:38 am IST,  Updated : Apr 21, 2026 07:41 am IST

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बंगाल में चुनावी रैली को संबोधित किया और टीएमसी व सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। सरमा ने दावा किया कि इस बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - India TV Hindi
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा Image Source : ANI

तामुलिक: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पूरे राज्य में "गुंडों और आतंक का राज" है और दावा किया कि 4 मई के बाद स्थिति बदल जाएगी। तामुलिक में एक सभा को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि हम गुंडों और अपराधियों से कहेंगे कि वे पुलिस स्टेशन आएं और सरेंडर कर दें। 4 मई के बाद, उन्हें बचाने वाला कोई नहीं होगा। 

असम के सीएम ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर महिलाओं का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "ममता दीदी ने महिला आरक्षण बिल को हरा कर सभी माताओं और बहनों का अपमान किया है।  उन्होंने आगे कहा, "देश की महिलाएं इस बात से नाराज़ हैं कि ममता बनर्जी, जो खुद एक महिला मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने संसद में क्या किया।

SIR को लेकर ममता बनर्जी पर साथा निशाना

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "जिन लोगों के नाम SIR से हटाए गए हैं, क्या वे सड़कों पर उतरे हैं? जो लोग आपत्ति जता रहे हैं, वे विरोध नहीं कर रहे हैं, जबकि ममता बनर्जी कर रही हैं। SIR का विरोध बांग्लादेश में होना चाहिए, न कि पश्चिम बंगाल में..."। सरमा की ये टिप्पणियां राज्य में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच आई हैं, जहां चुनाव से पहले नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

इससे पहले सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दावा किया कि पूरे पश्चिम बंगाल में बीजेपी की लहर" चल रही है और कहा कि "अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) को सत्ता से बेदखल करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल के लोग भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।

23 और 29 अप्रैल को होंगे चुनाव

बता जें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे और वोटों की गिनती 4 मई को होगी। पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 148 सीटों पर तय है। 2021 के विधानसभा चुनावों में टीएमसी ने शानदार जीत हासिल की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।