1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. रिश्ते में तनाव या कोई और वजह? उखरा में धारदार हथियार से महिला की हत्या, आरोपी प्रेम मंडल गिरफ्तार

रिश्ते में तनाव या कोई और वजह? उखरा में धारदार हथियार से महिला की हत्या, आरोपी प्रेम मंडल गिरफ्तार

 Published : Oct 15, 2026 11:16 am IST,  Updated : Oct 15, 2026 11:17 am IST

पश्चिम बंगाल के अंडाल थाना क्षेत्र के उखरा में एक महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल है।

ukhra- India TV Hindi
अंडाल के उखरा में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल के अंडाल के उखरा में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या करने के मामले में बड़ी सनसनी फैल गई है। क्या हत्या रिश्ते में तनाव की वजह से हुई, या इसके पीछे कोई और राज है? फिलहाल इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है। बता दें ये घटना बुधवार देर रात हुई। मृतका की पहचान 46 वर्षीय चंदा सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और हत्या के आरोप में प्रेम मंडल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया। चलिए आगे जानते हैं क्या है पूरा मामला।

वारदात की वजह

स्थानीय सूत्रों और मृतका के रिश्तेदार बिट्टू सिंह के अनुसार, चंदा सिंह और प्रेम मंडल के बीच काफी समय से करीबी रिश्ते थे और दोनों साथ में रहते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेम मंडल उखरा बाजार में मीट की दुकान चलाता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बुधवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर प्रेम मंडल ने मीट काटने वाले धारदार हथियार से चंदा सिंह की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अत्यधिक खून बह जाने के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई 

घटना के बाद जब आरोपियों ने भागने की कोशिश की, तो स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आखिर में प्रेम मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। 

हत्या के कारण का पता लगाने में जुटी पुलिस

हालांकि, इस निर्मम हत्याकांड की असल वजह पर अभी सस्पेंस बरकरार है। क्या यह हत्या वाकई आपसी रिश्ते में आए तनाव या अनबन का नतीजा है या फिर इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश है? अंडाल पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। तो वहीं गिरफ्तार आरोपी प्रेम मंडल से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या की असल वजह का पता लगाया जा सके। फिलहाल इस हत्या की असली वजह और घटना के पीछे कोई और लिंक है या नहीं, यह जांच के बाद ही साफ होगा। अभी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट तौर पर कहना सही नहीं है। 

(अंडाल से अनिर्बान की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें:

नेशनल हाईवे पर चलते-चलते कार बनी आग का गोला, दूर तक उठी ऊंची-ऊंची लपटें, लोगों ने कूदकर बचाई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।