A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. TMC या भाजपा: पश्चिम बंगाल में महिला और पुरुषों की पहली पसंद कौन? देखें एग्जिट पोल

TMC या भाजपा: पश्चिम बंगाल में महिला और पुरुषों की पहली पसंद कौन? देखें एग्जिट पोल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इस चुनाव में बंपर वोटिंग दर्ज की गई है। आइए जानते हैं कि एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में महिला और पुरुषों की पहली पसंद कौन सी पार्टी है।

west Bengal assembly election exit poll result - India TV Hindi
Image Source : PTI बंगाल में किसके पक्ष में है महिला और पुरुष वोटर्स का रुझान।

पश्चिम बंगाल में बुधवार 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बंपर वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में भी 92 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी। वहीं, 29 अप्रैल को दूसरे फेज में 142 सीटों पर वोटिंग कराई गई। अब इस चुनाव के नतीजे 4 मई को सामने आएंगे। हालांकि, पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम से पहले एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त दिखाई गई है और तृणमूल कांग्रेस पिछड़ती हुई नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में महिलाओं और पुरुषों के वोट किस पार्टी को ज्यादा मिलते हुए दिखाई दिए हैं।

महिला वोट किधर?

MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में महिला वोटरों के रुझान में TMC+ को बढ़त मिलती दिख रही है। आंकड़ों के मुताबिक TMC+ को 44% महिला वोट मिलने का अनुमान है, जबकि BJP को 41% और अन्य दलों को 15% महिला वोट मिल सकते हैं। यह संकेत देता है कि महिला मतदाताओं के बीच मुकाबला काफी करीबी है।

  • TMC+ को 44% महिला वोट का अनुमान
  • BJP को 41% महिला वोट का अनुमान
  • अन्य को 15% महिला वोट का अनुमान

पुरुष वोट किधर?

MATRIZE द्वारा किए गए एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के पुरुष वोटरों का रुझान भाजपा की तरफ दिख रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 44 प्रतिशत पुरुष वोट मिलने का अनुमान है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस को 40 फीसदी पुरुष वोट मिल सकता है। वहीं, अन्य के खातों में 16 प्रतिशत पुरुषों के वोट आ सकते हैं।

  • TMC+ को  40% पुरुष वोट
  • BJP को  44% पुरुष वोट
  • अन्य को 16% पुरुष वोट

किसकी हो सकती है जीत?

MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सत्ता में सकती है। एग्जिट पोल में भाजपा को 294 विधानसभा सीटों में से 146-161 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। तृणमूल कांग्रेस को 125-140 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, अन्य के खाते में 06-10 सीटें जा सकती हैं। वहीं, वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा को 42.5 प्रतिशत, तृणमूल कांग्रेस को 40.8 प्रतिशत और अन्य दलों को 16.7 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- Poll of Polls: 4 एग्जिट पोल्स में बंगाल में बीजेपी की सरकार, एक में TMC आगे

सुवेंदु अधिकारी ने की ममता बनर्जी को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराने की भविष्यवाणी, बताया कितनी सीटें जीतेगी BJP