1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. West Bengal Assembly Elections 2026: किसके पाले में जाएगी कांथी दक्षिण सीट? जानें किसका है दबदबा, क्या कहता है समीकरण

West Bengal Assembly Elections 2026: किसके पाले में जाएगी कांथी दक्षिण सीट? जानें किसका है दबदबा, क्या कहता है समीकरण

कांथी दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा, टीएमसी और वाम दल के बीच कांटे की टक्कर रहती है। इसके अलावा अन्य दलों का भी यहां दबदबा है। आइये जानते हैं कि इस सीट पर समीकरण कैसा रहेगा?

कांथी दक्षिण विधानसभा सीट।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कांथी दक्षिण विधानसभा सीट।

Kanthi Dakshin Assembly Seat: कांथी दक्षिण विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल विधानसभा के 294 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह पश्चिम बंगाल विधानसभा का 216वां निर्वाचन क्षेत्र है। यह एक सामान्य सीट है जो अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित नहीं है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और वाम गठबंधन राज्य की प्रमुख पार्टियां हैं। कांथी दक्षिण विधानसभा सीट, पूर्व मेदिनीपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में, बीजेपी नेता अरूप कुमार दास ने टीएमसी उम्मीदवार ज्योतिर्मय कर को लगभग दस हजार वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी।

कांथी दक्षिण सीट के चुनाव परिणाम 2021 

कांथी दक्षिण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पूर्वी मेदिनीपुर जिले का हिस्सा है। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिला था। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान कांथी दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में 2,16,398 मतदाता थे। 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी के नेता अरूप कुमार दास ने 98,477 वोट प्राप्त कर टीएमसी नेता ज्योतिर्मय कर को हराया, जिन्हें 88,184 वोट मिले थे। अरूप कुमार दास ने ज्योतिर्मस दास को 10,293 वोटों के अंतर से हराया था। 

कांथी दक्षिण सीट के चुनाव परिणाम 2016

वहीं 2016 के विधानसभा चुनाव में कांथी दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,04,691 थी। साल 2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में, टीएमसी नेता अधिकारी दिब्येंदु ने 93,359 वोट प्राप्त कर सीपीआई के उम्मीदवार उत्तम प्रधान को हराया, जिन्हें 59,469 वोट मिले थे। अधिकारी दिव्येंदु ने उत्तम प्रधान को 33,890 वोटों के अंतर से हराया था। साल 2016 में पश्चिम बंगाल की कांथी दक्षिण विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली थी।

कांथी दक्षिण विधानसभा सीट पर पिछले विजेता

  • 2021: अरूप कुमार दास (बीजेपी)
  • 2016: अधिकारी दिब्येंदु (टीएमसी)
  • 2011: अधिकारी दिब्येंदु (टीएमसी)
  • 2006: शिवेंदु अधिकारी (टीएमसी)
  • 2001: सिसिर अधिकारी (टीएमसी)
  • 1996: शैलजा कुमार दास (कांग्रेस)
  • 1991: शैलजा कुमार दास (कांग्रेस)
  • 1987: सुखेंदु मैती (सीपीआई)
  • 1982: सिसिर अधिकारी (कांग्रेस)
  • 1977: सत्यब्रत मैती (जनता पार्टी)

यह भी पढ़ें-

West Bengal Assembly Elections 2026: किसके पाले में जाएगी कांथी उत्तर सीट? जानें किसका है दबदबा, क्या कहता है समीकरण