Kanthi Uttar Assembly Seat: कांथी उत्तर विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल विधानसभा के 294 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह पश्चिम बंगाल विधानसभा का 213वां निर्वाचन क्षेत्र है। यह एक सामान्य सीट है जो अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित नहीं है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और वाम गठबंधन राज्य की प्रमुख पार्टियां हैं। कांथी उत्तर विधानसभा सीट, पूर्वी मेदिनीपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में, बीजेपी नेता सुमिता सिन्हा ने टीएमसी उम्मीदवार तरूण कुमार जना को लगभग 9 हजार वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी।
कांथी उत्तर सीट के चुनाव परिणाम 2021
कांथी उत्तर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पूर्व मेदिनीपुर जिले का हिस्सा है। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिला था। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान उत्तर कांथी निर्वाचन क्षेत्र में 2,57,427 मतदाता थे। 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी की नेता सुमिता सिन्हा ने 1,13,524 वोट प्राप्त कर टीएमसी नेता तरूण कुमार जना को हराया, जिन्हें 1,04,194 वोट मिले थे।समिता सिन्हा ने तरुण कुमार जना को 9330 वोटों के अंतर से हराया था।
कांथी उत्तर सीट के चुनाव परिणाम 2016
वहीं 2016 के विधानसभा चुनाव में कांथी उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,48,479 थी। साल 2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में, टीएमसी नेता बनश्री मैती ने 1,03,783 वोट प्राप्त कर सीपीआई (एम) के उम्मीदवार चक्रधर मैकाप को हराया, जिन्हें 85,207 वोट मिले थे। बनश्री मैती ने चक्रधर मैकाप को 18,576 वोटों के अंतर से हराया था। साल 2016 में पश्चिम बंगाल की कांथी उत्तर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली थी।
कांथी उत्तर विधानसभा सीट पर पिछले विजेता
- 2021: सुमिता सिन्हा (बीजेपी)
- 2016: बनश्री मैती (टीएमसी)
- 2011: बनश्री मैती (टीएमसी)
- 2006: चक्रधर मैकाप (सीपीआई एम)
- 2001: ज्योतिर्मोय कर (टीएमसी)
- 1996: चक्रधर मैकाप (सीपीआई एम)
- 1991: मुकुल बिकाश मैती (कांग्रेस)
- 1987: राम शंकर कर (सीपीआई एम)
- 1982: मुकुल बिकाश मैती (कांग्रेस)
- 1977: राशबिहारी पाल (जनता पार्टी)
यह भी पढ़ें-