A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, एक्सटेंशन पर चल रहे 243 अधिकारियों की सेवाएं की खत्म; देखें लिस्ट

शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, एक्सटेंशन पर चल रहे 243 अधिकारियों की सेवाएं की खत्म; देखें लिस्ट

पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक सफाई शुरू हो गई है। शुभेंदु सरकार ने एस्टेंशन पर चल रहे अलग-अलग विभागों के 243 कर्मचारियों को हटा दिया है।

suvendu adhikari- India TV Hindi
Image Source : PTI मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा और अहम फैसला लिया है। सरकार ने अलग-अलग पोस्ट पर एक्सटेंशन पर चल रहे कई लोगों को हटाने का ऑर्डर दिया था। इस बार पश्चिम बंगाल सरकार ने नामों की लिस्ट जारी कर उन्हें टर्मिनेट कर दिया है। इस लिस्ट में अलग-अलग डिपार्टमेंट के 240 से ज़्यादा लोग शामिल हैं।

सामने आई लिस्ट-

ज्यूडिशियल डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को लेकर भी बड़ा फैसला

शुभेंदु सरकार ने ज्यूडिशियल डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया है। बंगाल सरकार की तरफ से नोटिस जारी किया गया है जिसमें सभी कर्मचारियों को सुबह 10:15 बजे तक ऑफिस पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शाम 5 बजकर 15 मिनट से पहले ऑफिस न छोड़ने को कहा गया है।