1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में समुद्र तट पर बरामद हुआ रहस्यमयी ड्रोन, स्टेशन ले गई पुलिस

पश्चिम बंगाल में समुद्र तट पर बरामद हुआ रहस्यमयी ड्रोन, स्टेशन ले गई पुलिस

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में बक्खाली समुद्र तट पर एक रहस्यमयी ड्रोन बरामद हुआ है। पुलिस ड्रोन को मौके से बरामद कर के उसे पुलिस स्टेशन ले गई है।

Mysterious drone found on Bakkhali beach- India TV Hindi
Image Source : REPORTER समुद्र तट पर मिला रहस्यमयी ड्रोन।

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना से एक हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आ रही है। साउथ 24 परगना के बक्खाली समुद्र तट पर एक रहस्यमयी ड्रोन बरामद किया गया है। ड्रोन के बारे में जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रोन को अपने साथ ले गई।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, साउथ 24 परगना में बुधवार की दोपहर को बक्खाली के पास वेस्ट अमरावती गांव में समुद्र तट पर एक बड़ा ड्रोन मिला। सूचना मिलने पर फ्रेजरगंज कोस्टल पुलिस स्टेशन की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ड्रोन बरामद किया और उसे पुलिस स्टेशन ले आई।

किसका है ड्रोन?

शुरुआती सूत्रों के मुताबिक, यह असल में एक जेट इंजन से चलने वाला ड्रोन है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर एयर डिफेंस ट्रेनिंग के लिए किया जाता है। इंडियन नेवी या डिफेंस फोर्स दुश्मन के एयरक्राफ्ट की हरकतों की नकल करके ट्रेनिंग के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, अब तक इस ड्रोन को लेकर आधिकारिक तौर पर किसी का बयान सामने नहीं आया है। इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। (रिपोर्ट: ओंकार सरकार)

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में तृणमूल नेता की बेरहमी से हत्या, विधानसभा चुनाव से पहले मचा हड़कंप

पश्चिम बंगाल में फिर तबादला, ECI ने 19 IPS अधिकारियों का किया ट्रांसफर