1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पुलिस पर देसी बम से हमला, एक ASI घायल

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पुलिस पर देसी बम से हमला, एक ASI घायल

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पुलिस पर देसी बम से हमला हुआ, जिसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। इस घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

West Bengal- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मुर्शिदाबाद में पुलिस पर देसी बम से हमला, भारी फोर्स तैनात

मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पुलिस पर देसी बम से हमला हुआ है। इस हमले में एक ASI घायल हुआ है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि मुर्शिदाबाद जिले के सालार इलाके में जुएं का अड्डा चल रहा है। जब पुलिस ने गैर-कानूनी काम को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पुलिस को निशाना बनाया और पुलिस पर बम फेंके। 

पुलिस को निशाना बनाकर किए गए बम हमले में एक ASI सादिक अली घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मुर्शिदाबाद जिले के बरहमपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। सोमवार सुबह से ही इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस कई स्थानीय लोगों को डिटेन कर पूछताछ कर रही है।

अप्रैल में TMC कार्यकर्ता के घर से बरामद हुए थे 79 देसी बम

इससे पहले अप्रैल में पश्चिम बंगाल के भांगुर में एक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता के घर से 79 देसी बम बरामद किए गए थे। इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। ये घटना उस वक्त हुई थी, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हो रहे थे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग हो चुकी थी और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होने वाली है और इसी दौरान ये खबर सामने आई कि 79 देसी बम बरामद किए गए। चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को आए थे। हालांकि चुनाव के नतीजों में बीजेपी को जीत मिली और सत्ताधारी पार्टी टीएमसी को हार का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में देसी बम का मिलना या उसका इस्तेमाल होना कोई नई बात नहीं है। पहले भी तमाम मौकों पर इस तरह के मामले सामने आए हैं, जहां पर देसी बम इस्तेमाल किया गया। ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर ये सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है और वह पुलिसकर्मियों पर हमला कर सकते हैं? हालांकि राज्य में सत्ता बदल चुकी है तो अब देखना होगा कि दोषियों के खिलाफ क्या एक्शन होता है?  (रिपोर्ट- मुर्शिदाबाद से कौशिक अधिकारी) 

ये भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बहुत बड़ी खबर, दक्षिण 24 परगना जिले से बरामद किए गए 84 देसी बम, मचा हड़कंप