भांगर: पश्चिम बंगाल के भांगुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता के घर से 79 देसी बम बरामद किए गए हैं। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग हो चुकी है और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को आएंगे।
Related Stories
एक अधिकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति के आवास से 79 देसी बम बरामद किए, जो कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का कार्यकर्ता है। विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर रफीकुल इस्लाम के घर पर तलाशी अभियान के दौरान विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
चुनाव आयोग के अधिकारी ने क्या बताया?
चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "कोलकाता के पुलिस आयुक्त, सभी डीसीपी, एसपी और ओसी एवं आईसी रैंक तक के अधिकारियों को कड़ा संदेश जारी किया गया है कि यदि उनके अधिकार क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति द्वारा ऐसा कोई विस्फोटक पाया जाता है या धमकी भरी रणनीति का इस्तेमाल किया जाता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।" अधिकारी ने आगे कहा कि संवेदनशील इलाकों में निगरानी और नियंत्रण को बढ़ाया जाएगा ताकि मतदाता बिना किसी डर के अपना वोट डाल सकें।
मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल पुलिस को बम बनाने वालों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। अभियान जारी है। बम बनाने से जुड़े मामलों समेत ऐसे सभी मामलों की जांच एनआईए करेगी।
गौैरतलब है कि पश्चिम बंगाल में इस बार का मुकाबला देखना दिलचस्प हो सकता है। यहां टीएमसी और बीजेपी कांटे की टक्कर में हैं। अब देखना ये होगा कि सत्ता की चाबी, जनता किसे सौंपती है।
एनआईए ने जांच शुरू की
गृह मंत्रालय के आदेशानुसार, एनआईए ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।