Political Sandesh Kolkata: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विधानसभा चुनाव 2026 का माहौल अब सिर्फ रैलियों और भाषणों तक सीमित नहीं, बल्कि इसका रंग अब मिठाइयों के ऊपर भी चढ़ गया है। कोलकाता की एक मिठाई की दुकान ने सियासी दलों के चुनाव निशानों को ‘संदेश’ पर ढाला और लोगों के लिए आकर्षण की वजह बन गई। मिठाई की दुकान की इस अनूठी पहल का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है, जिसमें अलग-अलग सियासी दलों के चुनाव चिन्हों से सजी मिठाइयां दिख रही हैं।
खास डिजाइन के 'संदेश' किए गए हैं तैयार
दुकानदार ने TMC, BJP, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी के चुनाव निशानों को ध्यान में रखते हुए कुछ खास डिजाइन के 'संदेश' तैयार किए हैं। इन मिठाइयों को देखकर कस्टमर भी उत्साहित दिख रहे हैं और अपनी पसंदीदा पार्टी के चुनाव निशान वाले संदेश खरीद रहे हैं। दुकान पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है और यह चुनावी क्रिएटिविटी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
ग्राहकों को पसंद आ रहा मिठाई वाला आइडिया
दुकान के मालिक के मुताबिक, उनका मकसद किसी सियासी दल का प्रचार-प्रसार करना नहीं, बल्कि इलेक्शन के इस माहौल को दिलचस्प और एक नए अंदाज में पेश करना है। उन्होंने बताया कि हर बार चुनाव के दौरान वह कुछ नया करने का प्रयास करते हैं, ताकि कस्टमर कुछ अलग अनुभव कर सकें। इस बार चुनावी चिन्ह वाली मिठाइयों का आइडिया लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
इलेक्शन के माहौल का व्यवसायीकरण
स्थानीय ग्राहकों का भी कहना है कि यह पहल चुनाव की टेंशन के बीच हल्का-फुल्का माहौल बनाती है। हालांकि, कुछ कस्टमर इसे इलेक्शन वाले माहौल के व्यवसायीकरण के तौर पर भी देख रहे हैं। कोलकाता की इस मिठाई की दुकान ने यह प्रूफ कर दिया है कि इलेक्शन सिर्फ सियासत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोजमर्रा की जिंदगी और संस्कृति का भी हिस्सा बन जाता है।
ये भी पढ़ें- जिस ठनठनिया काली मंदिर में PM मोदी आज करेंगे पूजा, दिलचस्प है 300 साल पुराने इस धर्मस्थल के निर्माण की कहानी