1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. PM मोदी ने कोलकाता में किया मेगा रोड शो, उमड़ा भारी जनसैलाब; गूंजे 'जय श्री राम' के नारे

PM मोदी ने कोलकाता में किया मेगा रोड शो, उमड़ा भारी जनसैलाब; गूंजे 'जय श्री राम' के नारे

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Apr 26, 2026 06:09 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 07:40 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल में विभिन्न चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उत्तरी कोलकाता में एक रोड शो भी किया।

कोलकाता में पीएम मोदी का रोड शो।- India TV Hindi
कोलकाता में पीएम मोदी का रोड शो। Image Source : X/BJP4INDIA

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पीएम मोदी ने रविवार को उत्तरी कोलकाता में एक रोड शो किया। 'भारत माता की जय', 'जय श्री राम' और भाजपा के पश्चिम बंगाल चुनाव के नारे 'पलटनो दरकार, तेई भाजपा सरकार' (परिवर्तन लाने के लिए भाजपा सरकार जरूरी है) के नारों के बीच, रोड शो बी के पाल एवेन्यू से शुरू हुआ और शोभा बाजार होते हुए खन्ना क्रॉसिंग पर समाप्त हुआ। दो किलोमीटर दूरी तय करने वाले रोडशो में सड़क के दोनों ओर समर्थकों की भीड़ नजर आई। पीएम मोदी ने नागरिकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया, जिनमें से कई अपने घरों की बालकनी या खिड़कियों के पास खड़े थे।

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

पीएम मोदी रोड शो के दौरान भगवा रंग के वाहन पर खड़े थे, जो फूलों, नेता की तस्वीरों और भाजपा के चुनाव चिह्न 'कमल' के कटआउट से सजा हुआ था। रोडशो के दौरान सड़कों पर कई उत्साही लोग अपने मोबाइल फोन से लगातार तस्वीरें खींचते दिखे, जबकि तमाम लोग प्रधानमंत्री की प्रशंसा में नारे लिखे हुए तख्तियां और बैनर लहरा रहे थे। एसपीजी कर्मियों और कोलकाता पुलिस की विशेष शाखा के अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को भी उमड़ती भीड़ को सुरक्षित दूरी पर रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि चारों ओर 'मोदी, मोदी' के नारे गूंज रहे थे।

29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण का विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ। पहले चरण में 152 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ, जिसमें 93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा अब दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर मतदान की तैयारियां चल रही हैं। दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण के चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय बलों की तैनाती सहित कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। वहीं चुनाव को लेकर लगातार अलग-अलग राजनीतिक दल अपनी पूरा ताकत झोंक रहे हैं। 

यह भी पढ़ें-

VIDEO: कोलकाता में मिठाई पर चढ़ा 'इलेक्शन का रंग'! BJP-TMC या लेफ्ट, किस चुनाव निशान वाला स्वीट खाएंगे आप?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।