A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद सबसे ज्यादा मतदान, दोनों फेज में रिकॉर्ड 92.47% वोटिंग, पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने डाले वोट

पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद सबसे ज्यादा मतदान, दोनों फेज में रिकॉर्ड 92.47% वोटिंग, पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने डाले वोट

चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों में आज़ादी के बाद से अब तक की सबसे ज़्यादा वोटिंग दर्ज की गई, जिसमें दो चरणों में कुल 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ।

कोलकाता में वोटिंग के दौरान लाइन में खड़े लोग- India TV Hindi
Image Source : PTI कोलकाता में वोटिंग के दौरान लाइन में खड़े लोग

पश्चिम बंगाल में दो चरण में हुए चुनावों में रिकॉर्ड 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि पश्चिम बंगाल में दो चरण में हुए विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो स्वतंत्रता के बाद से सबसे अधिक है। शाम 7.45 बजे तक पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत 91.66 रहा। 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के चुनावों में मतदान प्रतिशत 93.19 रहा था। आयोग ने कहा, ''दोनों चरणों में कुल मतदान प्रतिशत 92.47 प्रतिशत रहा है। 

ज्ञानेश कुमार ने मतदाताओं का जताया आभार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, ''आजादी के बाद पश्चिम बंगाल में अब तक के सबसे अधिक मतदान प्रतिशत के लिए निर्वाचन आयोग राज्य के प्रत्येक मतदाता को सलाम करता है। आयोग ने बताया कि इस चुनाव में वोट डालने में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज़्यादा रही। महिलाओं की वोटिंग 93.24 प्रतिशत रही, जबकि पुरुषों की वोटिंग 91.74 प्रतिशत रही।

इससे पहले 2011 में हुए थे सबसे ज्यादा मतदान

इससे पहले राज्य में सबसे अधिक मतदान 2011 के विधानसभा चुनावों में 84.72 प्रतिशत दर्ज किया गया था। इस चरण में महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में थोड़ी अधिक रही। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल महिला मतदाताओं में से 92.28 प्रतिशत ने मतदान किया, जबकि पुरुषों का प्रतिशत 91.07 रहा। पश्चिम बंगाल में 84. 72 प्रतिशत (2011) था। पश्चिम बंगाल में 6.81 करोड़ मतदाता हैं। बंगाल की 152 सीटों पर जहां बृहस्पतिवार को मतदान हुआ, वहां कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 3.6 करोड़ है। बंगाल में चार मई को वोटों की गिनती होगी। 

एग्जिट पोल क्या कहते हैं?

मैट्रिज़ (Matrize) द्वारा जारी एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी राज्य में अगली सरकार बना सकती है। बीजेपी के 146 से 161 सीटें जीतने का अनुमान है। टीएमसी करीब 125 से 140 सीटें जीत सकती है। जबकि अन्य पार्टियों को लगभग 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं। मैट्रिज़ एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को TMC के मुकाबले ज़्यादा वोट शेयर मिलने की संभावना है। BJP को कुल वोटों का करीब 42.5 प्रतिशत मिलने का अनुमान है, जबकि TMC को लगभग 40.8 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।  

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग बुधवार को खत्म हो गई। सभी 294 सीटों पर दो चरणों में वोट डाले गए। पहला चरण 23 अप्रैल को हुआ, जिसमें 152 सीटों पर वोटिंग हुई, जबकि दूसरे चरण में आज बाकी बची 142 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई। पूरे राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की वजह से चुनाव काफी हद तक शांतिपूर्ण रहे।  संकेत देने लगे हैं।

ये भी पढ़ेंः तमिलनाडु में कितनी सीटें जीत सकती है सुपरस्टार विजय की पार्टी? जानें क्या कहता है Exit Poll

Kerala Exit Poll Results 2026: केरल में बीजेपी का कैसा रहेगा प्रदर्शन, किसकी बन सकती है सरकार? जानें एग्जिट पोल के आंकड़े