नई दिल्लीः केरल विधानसभा चुनावों के लिए मैट्रिज़ एग्जिट पोल से साफ संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को स्पष्ट बहुमत मिलेगा, जबकि सत्ताधारी CPI(M) के नेतृत्व वाला लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) उसके ठीक पीछे रहेगा। मैट्रिज़ एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार, 140 सदस्यों वाली विधानसभा में UDF 70 से 75 सीटें जीत सकता है, जबकि सत्ताधारी LDF 60-65 सीटें मिल सकती है। बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को केवल तीन से पांच सीटें मिलने का अनुमान है और बाकी 2-4 सीटें 'अन्य' या निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में जा सकती हैं।
बता दें कि पूरे देश में सिर्फ केरल में ही लेफ्ट पार्टी की सरकार है। एग्जिट पोल के नतीजे अगर मतगणना में सच साबित हुए तो केरल की सत्ता वामपंथी दलों के हाथ से निकल सकता है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व में LDF और कांग्रेस के नेतृत्व में UDF गठबंधन ने सभी 140 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं बीजेपी भी चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। केरल चुनाव में सीएम विजयन और बीजेपी के सीनियर नेता राजीव चंद्रशेखर भी चुनाव लड़ रहे हैं। इन दोनों बड़े नेताओं की सीटों पर सबकी नजर है।
किस गठबंधन को कितनी सीटें
MATRIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक, सीएम विजयन के नेतृत्व वाले LDF गठबंधन को 60-65 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को तीन से पांच सीटें मिलने की संभावना नजर आ रही है। अन्य के खाते में 02-04 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस गठबंधन को 70 से 75 सीटें मिलने की संभावना है।
किस गठबंधन कितना प्रतिशत वोट मिल सकता है
MATRIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक, केरल में लेफ्ट फ्रंट LDF को 39.5% वोट मिल सकता है। एग्जिट पोल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन को 41.7% वोट मिलते दिख रहे हैं। बीजेपी को 13.4% वोट मिलता दिख रहा है। अन्य को 5.4% वोट मिलने की संभावना है।
किस इलाके में कितनी सीटें
मालाबार इलाके की 48 सीटों की बात करें तो MATRIZE एग्जिट पोल के मुताबिक, LDF को 11-14 सीटें, UDF गठबंधन को 28-31 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को 02-04 को सीट तो अन्य को 02-04 सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, सेंट्रल केरल की 44 सीटों में से LDF को 17-19 सीटें मिल सकती हैं। जबकि UDF को 23-25 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को 01-02 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 00-01 सीट मिल सकती है। एग्जिट पोल में साउथ केरल की 48 सीटों में से LDF को 16-18 सीट तो UDF को 25-27 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। बीजेपी को 02-04 को सीटें मिलती नजर आ रही हैं। अन्य को 01-03 सीटें मिल सकती हैं।
ये भी पढ़ेंः तमिलनाडु में कितनी सीटें जीत सकती है सुपरस्टार विजय की पार्टी? जानें क्या कहता है Exit Poll