1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मेक्सिकन रिसॉर्ट में गोलीबारी में 5 व्यक्तियों की मौत: पुलिस

मेक्सिकन रिसॉर्ट में गोलीबारी में 5 व्यक्तियों की मौत: पुलिस

कैरेबियाई तट रिसॉर्ट प्लाया डेल कार्मेन स्थित एक नाइटक्लब में एक बंदूकधारी की ओर से की गई गोलीबारी में कम से कम 5 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 9 अन्य घायल हो गए।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

कानकुन (मेक्सिको): कैरेबियाई तट रिसॉर्ट प्लाया डेल कार्मेन स्थित एक नाइटक्लब में एक बंदूकधारी की ओर से की गई गोलीबारी में कम से कम 5 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 9 अन्य घायल हो गए।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेक्सिको पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर दी क्योंकि वह चल रही जांच के बारे में जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं था। अधिकारी ने कहा कि जांचकर्ता गवाहों के बयान ले रहे हैं। अधिकारी ने यद्यपि कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

गोलीबारी के उद्देश्य की अभी जानकारी नहीं है। गोलीबारी ब्लू पैरट नाइटक्लब में हुई जहां एक कार्यक्रम चल रहा था जो कि बीपीएम संगीत महोत्सव का हिस्सा है। बीपीएम महोत्सव ने ब्लू पैरट को अपने आयोजन स्थलों में सूचीबद्ध किया था।

Latest World News