फ्लैशबैक 2017: 6 ऐसी फ़ेक न्यूज़ जिन्हें मान लिया गया सच
साल 2017 में हमने कई ऐसी खबरें पढ़ी जिन्होंने हमें खुश भी किया और बहुत दुखी कुछ खबरे पढ़कर हमें हंसी भी आई और कुछ को पढ़कर बहुत गुस्सा भी। साल 2017 में देशभर से कई फर्जी खबरें हमने पढ़ी जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी।

पाकिस्तान क्रिकेटर उमर अकमल की मौत की खबर: पिछले दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल की मौत की खबर खूब वायरल हुई। लोगों ने इस खबर पर यकीन कर लिया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें RIP लिखना शुरू कर दिया। एक और फोटो उसी समय खूब वायरल हुई जिसमें उन्हीं के जैसे दिखने वाला एक व्यक्ति अस्पताल में पड़ा हुआ था। जैसे ही उमर अकमल को इस खबर का पता चला उन्होंने इस खबर को फ़ेक साबित किया। उमर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अलहमदुल्लाह, मैं लाहौर में पूरी तरह सुरक्षित हूं, सोशल मीडिया पर वायरल खबर गलत है। और इंशाअल्लाह मैं नेशनल टी20 कप के सेमीफाइनल में खेलूंगा।'