1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. तुर्की में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 7 मरे

तुर्की में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 7 मरे

अंकारा: तुर्की में सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सिकोर्सकी एस-70 हेलीकॉप्टर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और

helicopter debri- India TV Hindi
helicopter debri

अंकारा: तुर्की में सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सिकोर्सकी एस-70 हेलीकॉप्टर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों को लेकर जा रहा था, जब यह मंगलवार को काला सागर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, पर इसके पीछे खराब मौसम को एक कारण बताया जा रहा है।

सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "हमारे जवानों, उनकी पत्नियों और बच्चों सहित सात की जान चली गई।" बयान में कोई अन्य विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

Latest World News