फर्जी निकली एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, वापस अपने रूट पर उड़ा विमान
फर्जी निकली एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, वापस अपने रूट पर उड़ा विमान
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jun 27, 2019 03:24 pm IST, Updated : Jun 27, 2019 04:40 pm IST
एयर इंडिया के विमान की स्टैन्स्टेड हवाई अड्डे पर लैंडिंग की वजह से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई थी, लेकिन अब हवाई अड्डे के रनवे को दोबारा से खोल दिया गया है।
Image Source : TWITTERAir India 191 Mumbai-Newark flight has made a precautionary landing at London Stansted Airport due to a bomb threat.
लंदन। लंदन में एहतियात के तौर पर लैंड करवाए गए एयर इंडिया के विमान में बम की खबर फर्जी निकली। जिसके बाद विमान वापस अपने रूट पर जाने की अनुमति दे दी गई।
एयर इंडिया के विमान की स्टैन्स्टेड हवाई अड्डे पर लैंडिंग की वजह से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई थी, लेकिन अब हवाई अड्डे के रनवे को दोबारा से खोल दिया गया है।
आपको बता दें कि स्टैन्स्टेड हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के विमान को एहतियाती लैंडिंग करवाई गई थी। ये एयर इंडिया 191 मुंबई-नेवार्क फ्लाइट थी।