A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मेक्सिको: बच्चे की जन्मदिन पार्टी पर हमला करके 11 लोगों को मार डाला

मेक्सिको: बच्चे की जन्मदिन पार्टी पर हमला करके 11 लोगों को मार डाला

मध्य मेक्सिको में बच्चे के जन्मदिन की एक पार्टी में हमलावरों ने चाकुओं से हमला किया जिसमें 2 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई।

Via Google Maps- India TV Hindi
Via Google Maps

मेक्सिको सिटी: मध्य मेक्सिको में बच्चे के जन्मदिन की एक पार्टी में हमलावरों ने चाकुओं से हमला किया जिसमें 2 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। हिदाल्गो राज्य के अभियोजक जेवियर रामीरो लारा सलीनास ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मैक्सिको सिटी के उत्तर में तिज़ायुका के नजदीक एक घर में हमला हुआ।

पीड़ितों में एक व्यक्ति भी शामिल है जिसके पहचान पत्र से पता चल रहा है कि वह मेक्सिको सिटी का एक पुलिस अधिकारी है। लारा ने बताया कि घर का मालिक अपहरण के आरोप में मेक्सिको स्टेट में जेल में रह चुका है। हत्याओं के बाद अधिकारियों को गुरुवार की आधी रात के करीब 911 फोन कॉल आया।

अधिकारियों ने बताया कि 11 शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में 7 महिलाएं, 4 पुरूष और 2 बच्चे शामिल हैं। शुरूआत में उन्होंने कहा था कि मृतकों में 7 पुरुष और 4 महिलाएं थी। हमले में 4 बच्चे सुरक्षित बच निकले। सभी पीड़ितों की हत्या चाकुओं या अन्य धारदार हथियारों से की गई है।

Latest World News