A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बोकोहराम ने बोर्नो राज्य के दूरस्थ हिस्से में 68 लोगों की हत्या की : गवर्नर

बोकोहराम ने बोर्नो राज्य के दूरस्थ हिस्से में 68 लोगों की हत्या की : गवर्नर

माइदुगुरी: पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोर्नो प्रांत के गवर्नर ने कहा है कि इस्लामी कट्टरपंथी संगठन बोकोहराम ने उनके राज्य के एक दूरस्थ इलाके में 68 ग्रामीणों को मार डाला। काशिम शेट्टीमा ने उन 219 लड़कियों

बोकोहराम ने बोर्नो...- India TV Hindi
बोकोहराम ने बोर्नो राज्य में 68 लोगों की हत्या की

माइदुगुरी: पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोर्नो प्रांत के गवर्नर ने कहा है कि इस्लामी कट्टरपंथी संगठन बोकोहराम ने उनके राज्य के एक दूरस्थ इलाके में 68 ग्रामीणों को मार डाला। काशिम शेट्टीमा ने उन 219 लड़कियों के माता-पिता के साथ एक मुलाकात के दौरान कल इस हमले की पुष्टि की जिनका पिछले साल अतिवादियों ने इलाके के एक स्कूल से अपहरण कर लिया था लेकिन उन्होंने इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी।

चिबोक के एक स्कूल से छात्राओं के अपहरण की घटना को गत गुरूवार को 500 दिन पूरे हो गए। बानू गांव के निवासियों ने कहा कि उन पर शुक्रवार रात को बोकोहराम ने हमला किया था। किसान मुस्तफा अलिबे ने कहा , जब हम रात झाडि़यों में छुपकर बिताने के बाद सुबह गांव लौटे तो हमने गांव की गलियों में लाशें पड़ी देखीं। बोकोहराम ने पिछले छह वर्षों में करीब 20,000 लोगों की हत्या कर दी है।

Latest World News