ब्राजील: प्रेम त्रिकोण में गई ग्रीस के राजदूत की जान, पत्नी गिरफ्तार
ब्राजील में ग्रीस के राजदूत कायरियाकोस अमिरिदिस की पत्नी फ्रैंकोइस अमिरिदिस को राजदूत की हत्या का आदेश देने के अपराध में गिरफ्तार किया गया है।

जली हुई कार का अंदरूनी हिस्सा। (एपी फोटो)
पड़ोसियों के मुताबिक, उन्होंने गोली की कोई आवाज नहीं सुनी। पुलिस जांच कर रही है कि अमिरिदिस की हत्या गोली मारकर की गई या उन्हें चाकू से मारा गया। फिल्हो ने शव को घर से ले जाकर ठिकाने लगाने के लिए अमिरिदिस की किराए की कार का इस्तेमाल किया था।
सुरक्षा के लिए लगाए गए कैमरों से सोमवार रात और मंगलवार तड़के फिल्हो और मेलो दोनों के राजदूत के घर में मौजूद होने की पुष्टि हुई है। ब्राजीलियाई सरकार ने राजदूत की हत्या को लेकर शुक्रवार को ग्रीस को एक संदेश भेजकर शोक व्यक्त किया था। अमिरिदिस 2016 से ब्राजील में ग्रीस के राजदूत थे। फ्रैंकोइस और कायरियाकोस अमिरिदिस 15 साल से साथ थे। उनकी एक 10 वर्षीय बेटी भी है।