1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सीरिया में कार बम विस्फोट, 5 की मौत

सीरिया में कार बम विस्फोट, 5 की मौत

सीरिया के अल कामिशली में शनिवार को कार बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई। सीरिया के अल-हसाका प्रांत के अल कामिशली में कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स की जांचचौकी पर कार बम विस्फोट हुआ।

car bomb blast in syria kills 5 - India TV Hindi
car bomb blast in syria kills 5

दमिश्क: सीरिया के अल कामिशली में शनिवार को कार बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई। सीरिया के अल-हसाका प्रांत के अल कामिशली में कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स की जांचचौकी पर कार बम विस्फोट हुआ।

समाचार एजेंसी 'सना' ने विस्फोट की खबर दी लेकिन मृतकों की संख्या नहीं बताई। ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था 'सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स' के मुताबिक, अल कामिशली के हिलालीयेह में भीषण विस्फोट हुआ। प्राथमिक जानकारी से कई लोगों की मौत के संकेत मिलते हैं।

गौरतलब है कि 2012 में अधिकतर कुर्दिश क्षेत्रों से सीरियाई सेना पीछे हट गई थी, जिसके बाद कुर्दिश लड़ाकों ने इस पर कब्जा जमा लिया था। हालांकि, कामिशली और अल-हसाका प्रांत के व्यापक क्षेत्र पर अभी भी सरकार का नियंत्रण है।

Latest World News