A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अफ्रीका पर टूटा चक्रवात इडाई का कहर, मोजाम्बिक, मलावी, जिम्बाब्वे में करीब 150 की मौत

अफ्रीका पर टूटा चक्रवात इडाई का कहर, मोजाम्बिक, मलावी, जिम्बाब्वे में करीब 150 की मौत

अफ्रीकी देश इस समय अब तक के सबसे खतरनाक चक्रवाती तूफान का सामना कर रहे हैं। मोजाम्बिक, जिम्बाब्वे और मलावी पर चक्रवाती तूफान इडाई कहर बनकर टूटा है।

<p>cyclone</p>- India TV Hindi
cyclone

अफ्रीकी देश इस समय अब तक के सबसे खतरनाक चक्रवाती तूफान का सामना कर रहे हैं। मोजाम्बिक, जिम्बाब्वे और मलावी पर चक्रवाती तूफान इडाई कहर बनकर टूटा है। इन तीनों देशों में आए इस खतरनाक चक्रवात में करीब 150 लोग मारे गये और सैकड़ों लोग लापता हैं। सड़क संपर्क टूट जाने के कारण हजारों लोग फंस गये और मुख्यरूप से ग्रामीण इलाकों से टेलीफोन संपर्क कट गया है। 

संयुक्त राष्ट्र और सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चक्रवात 'इडाई' से तीनों दक्षिण अफ्रीकी देशों में 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुये हैं। मोजाम्बिक का केन्द्रीय बंदरगाह शहर बेइरा सबसे अधिक प्रभावित हुआ है जहां हवाई अड्डा बंद है, बिजली आपूर्ति ठप्प है और कई घर नष्ट हो गये हैं। 

बेइरा में बृहस्पतिवार देर रात चक्रवात आया और जिम्बाब्वे और मलावी के पश्चिम की ओर बढ़ा। इसके कारण विशेषकर सीमावर्ती मोजाम्बिक के पूर्वी इलाकों में हजारों लोग प्रभावित हुये हैं। 

Latest World News