1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सावधान! क्या आप भी करते हैं टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल....

सावधान! क्या आप भी करते हैं टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल....

टॉयलेट में जाने का समय ‘डेड टाइम’ के तौर पर गिना जाता है और हम ऐसा करके उस ‘डेड टाइम’ को ही बढ़ाते रहते हैं, जो की हमारे लिए खतरे की घंटी हो सकता है।

toilet- India TV Hindi
toilet

नई दिल्ली: मोबाइल का इस्तेमाल आज हर किसी की जरूरत बन गया है। हम हर जगह मोबाइल का इस्तेमाल करते है चाहे हम घर से बाहर हो या टॉयलेट में। फोन को हम कभी भी अपने से अलग करना पसन्द नही करते।  पहले के समय में लोग टॉयलेट में समय बचाने के लिए अखबार पढ़ते थे। लेकिन अब अखबार की जगह मोबाइल ने ले ली है।  हम इस पर व्हॉट्सएप मैसेज और फैसबुक में व्यस्त रहते है जिस कारण अब यह हमारी आदत बन चुकी है। इसी कारण हम जरूरत से ज्यादा समय तक टॉयलेट में बैठे रहते हैं। आपको बता दें कि टॉयलेट में जाने का समय ‘डेड टाइम’ के तौर पर गिना जाता है और हम ऐसा करके उस ‘डेड टाइम’ को ही बढ़ाते रहते हैं, जो की हमारे लिए खतरे की घंटी हो सकता है।

एक सर्वे से पता चला है कि हर साल हजारों लोगों के मोबाइल टॉयलेट में गिरते है इसकी वजह है टॉयलेट में फोन का इस्तेमाल। इसलिए टॉयलेट में फोन के इस्तेमाल से आपके स्वास्थ्य पर तो  नुकसान पहुंचता ही है साथ ही आपकी जेब पर भी तगड़ा चूना लगता है। आप सभी को पता होगा कि टॉयलेट को  सबसे गंदी जगहों के तौर पर गिना जाता है, खासतौर पर पब्लिक टॉयलेट को। वहीं सोशल मीडिया पर लोग टॉयलेट में फोन के इस्तेमाल पर अजीबोगरीब से तर्क देते रहते हैं। जेनिफर झैंग ट्वीट करती हैं कि आप सीट पर बैठे हों, अचानक आपको याद आए कि आप अपना फोन भूल गए हैं, तो इससे बुरी बात क्या हो सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें क्या कहना है प्रोफेसन लार्ल्स गेरबा का

Latest World News