VIDEO: 4 साल के ISIS जेहादी बच्चे ने ''जासूसों" को बम से उड़ाया
ISIS ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है जिसमें एक चार साल का बच्चे को, जिसे 'जिहादी जूनियर' कहा जाता है, ISIS के चार क़ैदियों को बम से उड़ाता दिखाया गया है। ईसा

ईसा की 24 साल की मां उसे सीरिया लाई थी। इसके बाद ISIS के लोगों ने उसके दिमाग़ में ज़हर भर दिया।
उसके 59 वर्षीय नाना ने बताया कि वीडियो में आने के कुछ दिन पहले ईसा ने फ़ोन कर उसे बचाने की मिन्नत की थी।
बाद में पता चला कि ईसा के पिता ने अपने बच्चे को बचाने की बहुत कोशिश की थी। बच्चे की मां भागकर सीरिया चली गई थी और वहां उसने ISIS के एक आतंकी से शादी कर ली थी।
बच्चे के नाना ने कहा वह ISIS के आतंकियों के प्रभाव में ये सब कर रहा है। वे उसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
ईसा के पिता ने कहा कि उन्होंने ग्रेस (ख़दीजा) के बारे में पुलिस को बताया था।
ग्रेस का इंटरनेट पर इस्लामीकरण किया गया था। फिर वह एक इस्लामिक सेंटर जाने लगी। उसकी मां ने बताया कि उसने अपना नाम ख़दीजा रख लिया था।
अगली स्लाइड में देखें वीडियो