A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अल्जीरिया में सैन्य विमान क्रैश, 257 लोगों की मौत

अल्जीरिया में सैन्य विमान क्रैश, 257 लोगों की मौत

उत्तरी अल्जीरिया में सेना का एक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम - से - कम 257 लोगों की मौत हो गयी। अल्जीरिया के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

<p><span style="color: #14171a; font-family: 'Segoe UI',...- India TV Hindi
Algerian military aircraft with more than 100 on board crashes,

अल्जीयर्स:  उत्तरी अल्जीरिया में सेना का एक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम - से - कम 257लोगों की मौत हो गयी। अल्जीरिया के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। बयान में कहा गया है कि इस संबंध में जांच शुरू की गयी है। दुर्घटना के बाद बौफरिक सैन्य अड्डे के पास आपात सुविधा सेवाएं पहुंच गयी हैं।

सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के मुख्य प्रवक्ता मोहम्मद अचौर ने ‘ एसोसिएटेड प्रेस ’ से कहा , ‘‘257 से अधिक मौतें हुई हैं। हम इस समय सटीक आंकड़ा नहीं दे सकते हैं। ’’ उन्होंने बताया कि विमान में सैनिक सवार थे।

रक्षा मंत्रालय ने मृतकों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन उनके परिजन के प्रति संवेदना जाहिर की है। विमान राजधानी अल्जीयर्स से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बौफरिक से बेकर के एक सैन्य अड्डे के लिए उड़ान भरने के तत्काल बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

 

 

Latest World News