1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. भूमध्यसागर में नौका डूबने से लगभग 100 प्रवासी लापता

भूमध्यसागर में नौका डूबने से लगभग 100 प्रवासी लापता

लीबिया तट के पास भूमध्यसागर में एक अस्थायी नौका के डूबने से 90 से 100 प्रवासी लापता हो गए हैं। देश की नौसेना ने यह जानकारी दी है।

About 100 people missing from boat sinking in Mediterranean...- India TV Hindi
About 100 people missing from boat sinking in Mediterranean Sea

त्रिपोली: लीबिया तट के पास भूमध्यसागर में एक अस्थायी नौका के डूबने से 90 से 100 प्रवासी लापता हो गए हैं। देश की नौसेना ने यह जानकारी दी है। नौसेना के प्रवक्ता आयुब कासिम ने बताया कि नौका में 100 से अधिक लोग सवार थे। बचावकर्ता इनमें से कुछ महिलाओं सहित केवल 17 लोगों को ही बचा पाए। मदद पहुंचने से पहले ये लोग कई घंटों तक नाव से लटके रहे। (‘‘अच्छे रिकॉर्ड’’ वाले लोगों को ही अमेरिका में आने की अनुमति दी जानी चाहिए: ट्रंप )

कासिम ने बताया कि नौका लीबिया की राजधानी से पूर्व में करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित खम्स शहर के पास डूबी। लीबियाई नौसेना ने बताया कि एक अन्य घटना में उन्होंने त्रिपोली के पश्चिम में जाविया के पास से करीब 267 प्रवासियों को बचाया। इनमें से अधिकतर अफ्रीकी नागरिक हैं।

कासिम ने बताया कि बचाए गए लोगों में महिलाएं और 17 बच्चे शामिल हैं। खराब मौसम के कारण बचाव अभियान बाधित हुआ। सहायता संगठनों के अनुसार इस सप्ताहांत में लीबिया तट के पास 10 प्रवासी मारे गए और बच्चों सहित कई अन्य लोग लापता हैं।

Latest World News