1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दक्षिण सूडान में झील में गिरा क्षमता से ज्यादा यात्रियों को लेकर जा रहा विमान, 21 लोगों की मौत

दक्षिण सूडान में झील में गिरा क्षमता से ज्यादा यात्रियों को लेकर जा रहा विमान, 21 लोगों की मौत

यिरोल शहर के सूचना मंत्री तबान अबेल एगुएक ने बताया कि 19 सीटों वाले व्यावसायिक बेबी विमान ने जुबा से उड़ान भरी थी। अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।

<p>Representational pic</p>- India TV Hindi
Representational pic

जुबा: दक्षिण सूडान में क्षमता से ज्यादा यात्रियों को लेकर जा रहा एक व्यावसायिक विमान रविवार को एक झील में गिर गया जिससे 21 लोगों की मौत हो गई। यिरोल शहर के सूचना मंत्री तबान अबेल एगुएक ने बताया कि 19 सीटों वाले व्यावसायिक बेबी विमान ने जुबा से उड़ान भरी थी। अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोग जीवित बचे हैं। इनमें छह साल का एक बच्चा, एक व्यस्क और एक विदेशी नागरिक है जिसकी सर्जरी चल रही है।

घटनास्थल के बारे में एगुएक ने बताया कि वहां बड़ी संख्या लोग एकत्र हो गए।

Latest World News