1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पैरालम्पिक एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को 6 साल की सजा

पैरालम्पिक एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को 6 साल की सजा

प्रीटोरिया के उच्च न्यायालय ने बुधवार को पैरालम्पिक एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को उनकी प्रेमिका रीवा स्टीनकैम्प की हत्या के मामले में छह साल की सजा सुनाई है।

Oscar Pistorius- India TV Hindi
Oscar Pistorius

प्रीटोरिया: प्रीटोरिया के उच्च न्यायालय ने बुधवार को पैरालम्पिक एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को उनकी प्रेमिका रीवा स्टीनकैम्प की हत्या के मामले में छह साल की सजा सुनाई है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश थोकोजिले मासिपा ने कहा कि अदालत को हत्यारोपी पिस्टोरियस पर लगे आरोप की गंभीरता को कम करने वाले कई तथ्य मिले हैं।

मासिपा ने कहा, "परिणास्वरूप जानबूझकर हत्या करने के आरोपी पिस्टोरियस को मैं छह वर्ष की सजा सुनाता हूं।"

गौरतलब है कि पिछले महीने पिस्टोरियस की कानूनी टीम ने अदालत से उनकी शारीरिक और भावनात्मक स्थिति को उन पर लगे आरोप की गंभीरत को कम करने वाले तथ्य के रूप पेश किया था और उन्हें गैर-हिरासती सजा देने की मांग की थी।

Latest World News