1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. भूकंप से थर्राया न्यूजीलैंड, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.1 मापी गई

भूकंप से थर्राया न्यूजीलैंड, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.1 मापी गई

न्यूजीलैंड में आज 7.1 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप आया। यूएस जियोलोजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी।

Earthquake- India TV Hindi
Image Source : PTI Earthquake

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड में आज 7.1 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप आया। यूएस जियोलोजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी। इस एजेंसी के अनुसार, न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप जिसबोर्न से करीब 167 किलोमीटर की दूरी पर लगभग 30 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप का केंद्र था।  

भूकंप की तीव्रता को देखता हुए एहतियातन सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। लोगों से तटवर्ती इलाकों को खाली कर ऊंची जगहों पर जाने के लिए कहा जा रहा है। भूकंप के तेज झटकों की वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग से बाहर निकलने कर सड़कों पर आ गए।

Latest World News