A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पुतिन और ट्रंप ने Coronavirus और तेल पर सहयोग की चर्चा की : क्रेमलिन

पुतिन और ट्रंप ने Coronavirus और तेल पर सहयोग की चर्चा की : क्रेमलिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कोरोना वायरस के संबंध में करीबी सहयोग पर चर्चा की और दोनों नेता तेल के दामों पर ‘वार्ता’ के लिए राजी हुए। क्रेमलिन ने यह जानकारी दी।

Putin and trump- India TV Hindi
Putin and trump

मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कोरोना वायरस के संबंध में करीबी सहयोग पर चर्चा की और दोनों नेता तेल के दामों पर ‘वार्ता’ के लिए राजी हुए। क्रेमलिन ने यह जानकारी दी। क्रेमलिन ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने दुनिया में कोरोना वायरस के फैलने के दायरे को लेकर गंभीर चिंता प्रकट की। ’’ उसने बयान में वार्ता का विस्तृत ब्योरा दिये बगैर कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस पर जवाबी कार्रवाई को लेकर दोनों देशो के बीच करीबी सहयोग पर चर्चा की। 

ट्रंप और पुतिन ने वैश्विक तेल बाजार की वर्तमान हालत पर भी चर्चा की। उन्होंने अपने-अपने ऊर्जा मंत्रियों के जरिये इस विषय पर रूस-अमेरिका वार्ता की भी व्यवस्था की। सऊदी नीत ओेपेक और रूस के बीच वार्ता के विफल होने के बाद इस महीने के प्रारंभ में तेल के दाम गिर गये। ट्रंप ने इस वार्ता से पहले कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि पुतिन अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने का अनुरोध कर सकते हैं।

Latest World News