Bhasha
Published : Aug 05, 2015 11:58 am IST, Updated : Aug 05, 2015 12:00 pm IST
काहिरा: मिस्र के बेनी सुएफ प्रांत में आज एक बस उंट से टकरा कर पलट गई जिससे कम से कम छह व्यक्ति मारे गए और 34 अन्य घायल हो गए। चिकित्सा और सुरक्षा अधिकारियों ने
ऊंट के कारण हुई सड़क दुर्घटना में छह मरे, 34 घायल
काहिरा: मिस्र के बेनी सुएफ प्रांत में आज एक बस उंट से टकरा कर पलट गई जिससे कम से कम छह व्यक्ति मारे गए और 34 अन्य घायल हो गए। चिकित्सा और सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब उंटों को लेकर जा रहा एक वाहन अचानक यात्री बस के सामने आ गया और एक उंट बस के आगे कूद गया। बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई।