1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. घाना में ईद समारोह के दौरान मची भगदड़, 6 महिलाओं समेत 9 की मौत

घाना में ईद समारोह के दौरान मची भगदड़, 6 महिलाओं समेत 9 की मौत

अकरा (घाना): मध्य घाना में ईद के मौके पर आयोजित एक समारोह में भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत हो गई। कुमासी शहर में असोकोरे मामपोंग निकाय क्षेत्र के प्रमुख नुरूदीन हामिदान ने कहा,

ghana- India TV Hindi
ghana

अकरा (घाना): मध्य घाना में ईद के मौके पर आयोजित एक समारोह में भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत हो गई। कुमासी शहर में असोकोरे मामपोंग निकाय क्षेत्र के प्रमुख नुरूदीन हामिदान ने कहा, अब तक नौ लोगों की मौत का पता चला है जिसमें छह महिलाएं और तीन पुरूष शामिल हैं।

शहर के पुलिस विभाग ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन हामिदान ने कहा कि अब तक तीन शवों की पहचान हुई है और छह लोग घायल हैं जिसमें से एक की हालत गंभीर है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ईद के मौके पर कुमासी के असावासे क्षेत्र में एक सामुदायिक केन्द्र पर कल यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Latest World News