1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सिडनी बम विस्फोट की साजिश रचने के जुर्म में 2 को जेल

सिडनी बम विस्फोट की साजिश रचने के जुर्म में 2 को जेल

सिडनी में शियाओं के एक इबादत स्थल को बम से उड़ाने की साजिश रचने और लोगों को मारने की धमकी देने के जुर्म में 2 व्यक्तियों को शुक्रवार को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई।

Representative Image | PTI- India TV Hindi
Representative Image | PTI

सिडनी: सिडनी में शियाओं के एक इबादत स्थल को बम से उड़ाने की साजिश रचने और लोगों को मारने की धमकी देने के जुर्म में 2 व्यक्तियों को शुक्रवार को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उमर अल कुतोबी (25) और मोहम्मद कियाद (27) को इससे पहले एक आतंकी हमले की साजिश करने का दोषी पाया गया था। यह साजिश हालांकि नाकाम हो गई थी। न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट के जज पीटर गार्लिंग ने कहा है कि जब पुलिस ने फरवरी 2015 में आरोपियों के घर पर छापा मारा था तब दोनों व्यक्तियों को इस साजिश में बराबर का भागीदार पाया गया। यह साजिश नाकाम हो गई।

अधिकारियों को तब उसके घर से एक चाकू, एक हथियार और इस्लामिक स्टेट समूह से संबंधित एक झंडा मिला था। तत्कालीन प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने कहा था कि उस वक्त पुलिस ने वहां से एक वीडियो भी जब्त किया था जिसमें एक दोषी लोगों को चाकू से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने छापे वाले दिन ही हमला करने की साजिश रची थी।

Latest World News