A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया: दो आत्मघाती बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत

नाइजीरिया: दो आत्मघाती बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत

नाइजीरिया के माइदुगुरी में दो आत्मघाती बम विस्फोटों में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 65 घायल हो गए।

two suicide attacks in nigeria 10 people dead- India TV Hindi
two suicide attacks in nigeria 10 people dead

अबुजा: नाइजीरिया के माइदुगुरी में दो आत्मघाती बम विस्फोटों में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 65 घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दो संदिग्धों ने बुधवार को माइदुगुरी के मुना गराज क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में विस्फोट कर दिया। (आर्थिक सहायता रोकने के बावजूद, इस क्षेत्र में पाक की मदद करेगा अमेरिका)

ये संदिग्ध आतंकवादी संगठन बोको हराम के बताए जा रहे हैं। बोर्नो में पुलिस प्रमुख दामियन चुकवु ने बताया कि इन विस्फोटों से भारी क्षति हुई। चुकवु ने बताया कि पहला विस्फोट बाजार के प्रवेश स्थान पर ही हुआ जबकि दूसरा विस्फोट बाजार के बीच में हुआ।

राष्ट्रीय आपातकाल प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुलकादिर इब्राहिम ने बताया कि इन हमलों में कुल 65 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

 

Latest World News