आत्महत्या करने के लिए शेर के बाड़े में कूदा युवक, गई 2 शेरों की जान
आत्महत्या करने के लिए शेर के बाड़े में कूदा युवक, गई 2 शेरों की जान
India TV News Desk
Published : May 22, 2016 08:46 pm IST, Updated : May 22, 2016 10:16 pm IST
सेंटिआगो: चिली की राजधानी सेंटिआगों में स्थित एक चिड़ियाघर में एक आदमी को बचाने की कोशिश में शनिवार को 2 शेरों को मार गिराया। चिड़ियाघर में घूमने आया युवक शेर के बाड़े में कूद गया।
lions cage
हालांकि, इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने बेहोश करने वाले इंजेक्शन भी देने की कोशिश की लेकिन मौके पर न होने के कारण उसे शेर पर गोली चलानी पड़ी।