A
Hindi News विदेश अन्य देश CBSE ने मिडिल ईस्ट में 12वीं की 9, 10, 11 मार्च 2026 की परीक्षाएं स्थगित कीं, 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, देखें पूरी डिटेल्स

CBSE ने मिडिल ईस्ट में 12वीं की 9, 10, 11 मार्च 2026 की परीक्षाएं स्थगित कीं, 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, देखें पूरी डिटेल्स

सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट के कई देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं टाल दी हैं। मार्च 9, 10 और 11 को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। वहीं 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी कैंसिल कर दी गई हैं। देखें पूरी डिटेल्स...

CBSE ने परीक्षाएं स्थगित कीं- India TV Hindi Image Source : TWITTER CBSE ने परीक्षाएं स्थगित कीं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट (middle east) में जारी युद्ध के बाद उपजी तनावपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। मिडिल ईस्ट के कई देशों में 9, 10, और 11 मार्च 2026 को होने वाली सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा की नई तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी। बोर्ड ने कहा है कि क्षेत्र में जारी क्षेत्रीय तनाव और छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक यह निर्णय बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के CBSE स्कूलों के लिए है। मिडिल ईस्ट में 7 से 11 मार्च 2026 तक होने वाली 10वीं की परीक्षाएं पूरी तरह से रद्द कर दी गई हैं। वहीं सीबीएसई बोर्ड 10 मार्च 2026 को स्थिति की समीक्षा करेगा, जिसके बाद 12 मार्च या उसके बाद की परीक्षाओं के बारे में निर्णय लिया जाएगा। छात्रों को अपने स्कूलों के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।

सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं कैंसिल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट के कई देशों में 11 मार्च तक निर्धारित कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं कैंसिल कर दी हैं। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया, ‘‘मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों - बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूदा स्थिति के कारण बोर्ड ने 11 मार्च तक निर्धारित कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया है।'' उन्होंने बताया कि सीबीएसई इन अभ्यर्थियों के लिए परिणाम घोषित करने का अलग तरीका अपनाएगी और वो तरीका जल्द घोषित करेगी।

12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित

सीबीएसई ने कहा है कि, 12 वीं के स्टूडेंट्स के लिए, शनिवार, 7 मार्च, 2026 को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और परीक्षा के रिवाइज्ड तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। बोर्ड ने सभी क्लास 12 के स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वे अपने स्कूलों के साथ लगातार संपर्क में रहें और आगे के अपडेट के लिए ऑफिशियल अनाउंसमेंट को ध्यान से फॉलो करें।

 

Latest World News