1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नदी पार कर रहा था पिकअप ट्रक, नीचे आ गया विशालकाय मगरमच्छ; फिर जो हुआ वो आप VIDEO में देखें

नदी पार कर रहा था पिकअप ट्रक, नीचे आ गया विशालकाय मगरमच्छ; फिर जो हुआ वो आप VIDEO में देखें

'जल में रहकर मगर से बैर' यह कहावत आपने कई बार सुनी होगी। इसका मतलब यह है कि पानी में मगरमच्छ की ताकत के आगे किसी का बस नहीं चलता है। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया की एक नदी में कुछ ऐसा हुआ है जो आपको हैरान कर देगा।

Australia Pickup Crushed Giant Crocodile- India TV Hindi
Image Source : @CLOWNDOWNUNDER Australia Pickup Crushed Giant Crocodile

Australia Pickup Crushed Giant Crocodile: ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के सबसे खतरनाक और विशालकाय मगरमच्छ पाए जाते हैं। यहां के काकाडू नेशनल पार्क में ऐसी घटना घटी है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां एक पिकअप ट्रक नदी को पार कर रहा था। जिस वक्त पिकअप वाहन नदी को पार कर रहा होता है तभी पानी के नीचे एक भारी भरकम मगरमच्छ नजर आता है। इस घटना में मगरमच्छ के साथ क्या होता है यह तो आपको वीडियो देखने के बाद ही पता चलेगा।

देखें वीडियो
 
वीडियो में एक काले रंग का पिकअप ट्रक नदी के पार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी दौरान एक बड़ा मगरमच्छ गाड़ी के नीचे आ जाता है।  मगरमच्छ वाहन के नीचे फसा हुआ नजर आता है साथ ही उसका मुंह भी खुला हुआ दिखता है। कुछ गड़बड़ होने का एहसास होने पर चालक वाहन को थोड़े समय के लिए रोक देता है। इसी दौरान मगरमच्छ पीछे मुड़ते हुए नदी में चला जाता है। इस पूरी घटना का वीडियो  @clowndownunder नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है।

यहां भारी संख्या में पाए जाते हैं मगरमच्छ

काकाडू नेशनल पार्क स्थित काहिल्स क्रॉसिंग मगरमच्छों की आबादी के लिए फेमस है। यहां प्रति किलोमीटर अनुमानित 5 से 9 मगरमच्छ पाए जाते हैं। यह क्षेत्र लोगों और मगरमच्छों के बीच खतरनाक टकराव के कारण कई बार सुर्खियों में रहा है। हाल ही में यहां 2 लोगों को तब बचाया गया था जब उनका वाहन क्रॉसिंग से बह गया था।

क्या कहते हैं स्थानीय लोग

काकाडू नेशनल पार्क में आने वाले लोगों के लिए चेतावनी के रूप में पहले ही बता दिया जाता है कि यह स्थल जोखिमों से भरा हुआ है। असावधानी की वजह से यहां गंभीर चोटें आ सकती हैं या मौत भी हो सकती है। काहिल्स क्रॉसिंग को लेकर स्थानीय लोग कहते हैं कि यह इलाका बेहद खतरनाक है कि क्योंकि हर वक्त आसपास मगरमच्छ मौजूद रहते हैं। 

यह भी पढ़ें:

नीदरलैंड में सामने आया ऐसा भेड़िया...जिसे मिल चुकी है मौत; 6 साल के बच्चे को घसीट ले गया जंगल...चीख पड़ी मां

सऊदी अरब के एम्यूजमेंट पार्क में मच गई चीख-पुकार, गिरा झूला; देखें VIDEO

Latest World News