1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कनाडाई विश्वविद्यालय के शिक्षकों को लेकर जारी की गई चेतावनी, 'ना करें अमेरिका की यात्रा'

कनाडाई विश्वविद्यालय के शिक्षकों को लेकर जारी की गई चेतावनी, 'ना करें अमेरिका की यात्रा'

कनाडा और अमेरिका के संबंध मौजूदा समय में ठीक नहीं है। अमेरिका से जारी तनातनी के बीच कनाडाई विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

कनाडाई विश्वविद्यालय के शिक्षकों को अमेरिका यात्रा ना करने की चेतावनी जारी (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
Image Source : AP कनाडाई विश्वविद्यालय के शिक्षकों को अमेरिका यात्रा ना करने की चेतावनी जारी (सांकेतिक तस्वीर)

हैलीफैक्स: अमेरिका और कनाडा के बीच संबंधों में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच तनातनी का असर अब लोगों पर भी पड़ने लगा है। हालात को देखते हुए कनाडाई विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन ने अपने सदस्यों को अमेरिका की अनावश्यक यात्रा से बचने की चेतावनी दी है। 

कनाडाई को हुई परेशानी

'कैनेडियन एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटी टीचर्स' ने यह नई चेतावनी जारी की है। संगठन का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने माहौल को खराब किया है। कुछ कनाडाई नागरिकों को सीमा पार करने में कठिनाइयों का सामना करने की खबरें भी सामने आई हैं। इस तरह की खबरें सामने आने के बाद ही संगठन ने चेतावनी जारी की है।  

ऐसे लोगों को खासतौर पर किया गया आगाह

संगठन का कहना है कि ऐसे शिक्षाविदों को विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए जो उन देशों से आते हैं जिनके अमेरिका के साथ कूटनीतिक संबंध तनावपूर्ण हैं। उन लोगों को भी चेतावनी दी गई है जिन्होंने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ सार्वजनिक रूप से आलोचनात्मक राय व्यक्त की है। चेतावनी में विशेष रूप से ट्रांसजेंडर पहचान वाले शिक्षाविदों और उन शोधकर्ताओं को आगाह किया गया है, जिनका अनुसंधान कार्य अमेरिकी प्रशासन की मौजूदा नीतियों के विरोधाभासी माना जा सकता है। 

Image Source : apकनाडाई विश्वविद्यालय के शिक्षकों को अमेरिका यात्रा ना करने की चेतावनी जारी (सांकेतिक तस्वीर)

कनाडा सरकार ने जारी की थी एडवाइजरी

बता दें कि, जनवरी में ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही विदेशियों को हिरासत या प्रोसेसिंग सेंटर में भेजे जाने की खबरें सुर्खियां बन रही हैं। कनाडा सरकार ने हाल ही में अमेरिका यात्रा को लेकर ट्रैवल एडवाइडजरी भी जारी की थी। एडवाइडजरी में नागरिकों को चेतावनी दी है थी कि अमेरिका की सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मी उनसे कड़ी पूछताछ कर सकते हैं। एडवाइडजरी में यह भी कहा गया है कि कनाडाई नागरिकों को सीमा पर रोका जा सकता है साथ ही उन्हें हिरासत में भी लिया जा सकता है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

औरंगजेब की कब्र का विवाद पहुंचा UN, मुगल बादशाह के वंशज ने पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा

अमेरिका से ट्रेड वॉर के बीच चीन ने 85 हजार भारतीयों को दिया वीजा, कहा 'मित्रों का स्वागत है'

Latest World News