A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. VIDEO: कनाडा में भारतीय कपल के साथ हुआ नस्लीय दुर्व्यवहार, दी गई जान से मारने की धमकी

VIDEO: कनाडा में भारतीय कपल के साथ हुआ नस्लीय दुर्व्यवहार, दी गई जान से मारने की धमकी

कनाडा में एक भारतीय कपल के साथ अभद्रता की गई है। घटना पीटरबरो शहर की है। यहां कनाडाई युवकों ने भारतीय कपल के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Canada Indian Couple Harassment- India TV Hindi
Image Source : @XCASEFILES Canada Indian Couple Harassment

Canada Indian Couple Harassment: कनाडा में भारतीय मूल को लोगों का साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। यहां के पीटरबरो शहर में एक भारतीय कपल को नस्लीय हमले का शिकार होना पड़ा है। घटना बीते महीने 29 जुलाई 2025 की है। लैंसडाउन प्लेस मॉल की पार्किंग में कुछ युवकों ने भारतीय कपल को अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

भारतीय शख्स ने बताई आपबीती

कपल पर नस्लीय हमले तब किए गए थे जब भारतीय शख्स ने अपने वाहन को हुए नुकसान को लेकर युवकों से सवाल किया था। घटना के बाद भारतीय शख्स ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए कहा कि वह और उसकी साथी अभी भी सदमे में हैं। तीनों युवक एक बड़े वाहन में सवार थे। उनमें से एक युवक बाहर आया और कार के साइड मिरर पर कूदने लगा।

देखें वीडियो

कनाडाई युवकों ने भारतीय शख्स को 'काला' कहा और कहा, "चुप रहो, बड़ी नाक वाले।" युवकों में से एक ने कहा कि गाड़ी पर कूदना गैरकानूनी नहीं है और फिर पूछा कि क्या उन्होंने उसे छुआ था। वीडियो में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है जिसकी वजह से हम आपको इसकी ऑडियो नहीं सुनवा सकते हैं।

एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम कवर्था लेक्स है। लेक्स पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है और अब उसे 16 सितंबर को अदालत में पेश होना है। पुलिस ने मामले में अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली है।

क्या बोले पीटरबरो के पुलिस प्रमुख?

पीटरबरो के पुलिस प्रमुख स्टुअर्ट बेट्स ने कहा, "जिस किसी ने भी इस मामले का वीडियो देखा है, वह समझ जाएगा कि इस तरह का व्यवहार हमारे समुदाय में, या किसी भी समुदाय में स्वीकार्य नहीं है। मैं उन सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने इस घटना के संबंध में जानकारी दी। हम यहां रहने, काम करने या आने वाले सभी लोगों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

यह भी पढें:

इंडोनेशिया में शरिया अदालत ने यौन हरकत करने पर 2 पुरुषों को सुनाई अजीब सजा, जानें क्या किया

अमेरिका के टेक्सास में हुई अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों की मौत; पकड़ा गया हमलावर

Latest World News