1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान को ट्रंप की खुली चेतावनी, कहा-'तेजी से कदम उठाओ वरना कुछ नहीं बचेगा'

ईरान को ट्रंप की खुली चेतावनी, कहा-'तेजी से कदम उठाओ वरना कुछ नहीं बचेगा'

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि “ईरान के लिए समय तेजी से निकल रहा है और उन्हें जल्द कदम उठाना होगा, वरना उनके पास कुछ भी नहीं बचेगा।”

Donald Trump- India TV Hindi
Image Source : AP डोनाल्ड ट्रंप

Donald trump warning to Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को खुली धमकी दी है। उन्होंने ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टूर्थ सोशलपर पोस्ट में लिखा “ईरान के लिए समय तेजी से निकल रहा है। उन्हें बहुत जल्दी कदम उठाना होगा, वरना उनके पास कुछ भी नहीं बचेगा। समय बेहद महत्वपूर्ण है।”

बढ़ता जा रहा तनाव

डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन से ट्रंप बड़े बेआबरू होकर लौटे हैं। ईरान मुद्दे पर वहां उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। अब वे एक बार फिर ईरान को चेतावनी दे रहे हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों और क्षेत्रीय संघर्षों को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत में गतिरोध बना हुआ है।

Image Source : Truth Socialडोनाल्ड ट्रंप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने यह टिप्पणी इजराइल के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के बाद की। माना जा रहा है कि अमेरिका ईरान पर दबाव बढ़ाने की रणनीति अपना रहा है। डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद नेतन्याहू ने अपने करीबी मंत्रियों के साथ एक सुरक्षा बैठक भी की। दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच जंग रोकने के लिए बातचीत चल रही है। लेकिन ईरान ने जो शर्तें रखी है उसे अमेरिका मानने को तैयार नहीं हैं। खासतौर पर अमेरिका का जोर है कि ईरान परमाणु कार्यक्रम को बंद कर दे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आवाजाही को सामान्य करे। 

होर्मुज पर ताज़ा अपडेट

ईरान ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आवागमन तब फिर से शुरू हो जाएगा, जब अमेरिका और इज़राइल के साथ उसका संघर्ष समाप्त हो जाएगा। लेकिन दोनों पक्ष अपने मतभेदों को सुलझाने या ऐसा करने का कोई रास्ता खोजने के अभी भी करीब नहीं पहुंचे हैं। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'मेहर' ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के हवाले से कहा, "स्वाभाविक रूप से, एक बार जब मौजूदा असुरक्षा की स्थिति समाप्त हो जाएगी, तो होर्मुज में शिपिंग की स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।"

बता दें कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था। अमेरिकी सेना और इजरायल की बमबारी में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई और कई सैन्य कमांडर मारे गए थे। इसके बाद युद्ध भड़क उठा था। ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया था। आठ अप्रैल से हमले तब रोक दिये गये थे जब युद्धरत पक्षों ने पाकिस्तान की मध्यस्थता से युद्धविराम पर सहमति जताई थी। 

 

Latest World News