A
Hindi News विदेश अन्य देश ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो हुए गिरफ्तार, तख्तापलट की कोशिश करने का था आरोप

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो हुए गिरफ्तार, तख्तापलट की कोशिश करने का था आरोप

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को अपने ही देश में तख्तापलट करने की कोशिश के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है।

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो- India TV Hindi Image Source : AP ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो

साओ पाउलो: ब्राजील से इस वक्त बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। ब्राजील की संघीय पुलिस ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को गिरफ्तार कर लिया। उन पर अपने ही देश में तख्तापलट की कोशिश करने का आरोप लगा था। ब्राजील के  अधिकारियों ने उनके गिरफ्तार होने की खबर की पुष्टि की है। 

क्यों गिरफ्तार हुए बोल्सोनारो 

बोल्सोनारो को गिरफ्तार करने का यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब तख्तापलट की कोशिश के लिए उनकी 27 साल की जेल की सजा अगले सप्ताह शुरू होने वाली है। 70 वर्षीय बोल्सोनारो के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति को राजधानी ब्रासीलिया में पुलिस फोर्स मुख्यालय ले जाया गया। बोल्सोनारो का नाम लिए बिना फोर्स ने एक बयान में कहा कि उसने ब्राजील के उच्चतम न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की है। 

2019 से 2022 तक रहे राष्ट्रपति

बोल्सोनारो 2019 से 2022 तक ब्राजील के राष्ट्रपति रहे थे। ब्राज़ील की संघीय पुलिस और उच्चतम न्यायालय ने मामले में कोई और जानकारी नहीं दी। बोल्सोनारो के सहयोगी एंड्रीली सिरिनो ने पुष्टि की है कि गिरफ़्तारी शनिवार सुबह करीब छह बजे हुई। सिरिनो ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति को जार्डिम बोटानिको इलाके में उनके आवास से संघीय पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, उनकी सजा अगले सप्ताह शुरू हो सकती है। तख्तापलट की कोशिश के लिए अपनी सज़ा के खिलाफ़ बोल्सोनारो के लिए अपील के सभी विकल्प खत्म हो चुके हैं। (भाषा)

 

Latest World News