A
Hindi News विदेश अन्य देश ताइवान के रेलवे स्टेशन पर ग्रेनेड और चाकू से हमला, कम से कम 4 लोगों की हुई मौत

ताइवान के रेलवे स्टेशन पर ग्रेनेड और चाकू से हमला, कम से कम 4 लोगों की हुई मौत

ताइवान की राजधानी ताइपे में एक रेलवे स्टेशन पर ग्रेनेड और चाकुओं से हमला होने से अफरातफरी मच गई। इस हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi Image Source : AP प्रतीकात्मक फोटो

ताइपे: ताइवान की राजधानी ताइपे में एक रेलवे स्टेशन पर ग्रेनेड और चाकुओं से हुए हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। स्थानीय प्रसारकों ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी कि इस मामले में एक संदिग्ध को देखा गया, जिसने शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन के पास ताइपे मुख्य सबवे स्टेशन पर धुएं के ग्रेनेड फेंके।

सीसीटीव फुटेज भी आई सामने

ब्रॉडकास्टर ईबीसी द्वारा दिखाए गए फुटेज के अनुसार, संदिग्ध ने सबवे से एक स्टॉप की सवारी की, स्टेशन से बाहर निकला और सड़क पर और धुएं के ग्रेनेड फेंके, फिर चाकू निकालकर राहगीरों पर वार किया। तस्वीरों में संदिग्ध को एक डिपार्टमेंट स्टोर के अंदर भागते हुए दिखाया गया है। स्थानीय मीडिया ने रिपोर्ट दी कि घटनास्थल पर एक व्यक्ति बेहोश पाया गया। पुलिस ने अभी तक हमले के बारे में कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

संदिग्ध हमलावर की भी मौत

पुलिस ने बताया कि ताइपे के मेट्रो स्टेशनों पर हुए चाकू हमले में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें संदिग्ध भी शामिल था। हमले के बाद पुलिस से बचने के चक्कर में भागते हुए वह इमारत से कूद गया। इस दौरान गिरने के बाद संदिग्ध की भी मौत हो गई। ये हमले ताइपे मेन स्टेशन और झोंगशान स्टेशन पर हुए और सुनियोजित थे, हालांकि मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

संदिग्ध ने पहन रखा था मास्क

पुलिस के अनुसार संदिग्ध ने मास्क पहन रखा था, उसने कई धुआं छोड़ने वाले गोले फेंके और फिर चाकू निकालकर राहगीरों पर हमला कर दिया। इससे रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। एक पीड़ित हमलावर को रोकने की कोशिश में मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद संदिग्ध ने पुलिस से बचने के लिए इमारत से छलांग लगा दी। इसके बाद उसकी भी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें
 

"अमेरिका, रूस और चीन के सामने भारत वैश्विक शक्ति का उभरता नया केंद्र", बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको ने की तारीफ

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में फिर बढ़े जांग के आसार, TTP की गतिविधियों को लेकर तालिबान पर भड़का इस्लामाबाद

Latest World News