1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इजरायल ने ईरान के मिसाइल लांच करने वाले सैनिकों की पहचान कर बम से उड़ाया, IDF ने जारी किया हमले का VIDEO

इजरायल ने ईरान के मिसाइल लांच करने वाले सैनिकों की पहचान कर बम से उड़ाया, IDF ने जारी किया हमले का VIDEO

इजरायल की वायुसेना (IAF) ने ईरान पर एक और बड़ा हमला कर दिया है। आईएएफ के सैनिकों ने ईरान के सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल लॉन्च करने वाले सैनिकों की पहचान कर उनको एक एयरस्ट्राइक में उड़ा दिया है।

ईरान के मिसाइल लांचर सैनिकों को इजरायल ने उड़ाया। - India TV Hindi
Image Source : X@IDF ईरान के मिसाइल लांचर सैनिकों को इजरायल ने उड़ाया।

तेल अवीवः इजरायल की वायुसेना (IAF) ने ईरान पर एक और बड़ा हमला कर दिया है। आईएएफ के सैनिकों ने ईरान के सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल लॉन्च करने वाले सैनिकों की पहचान कर उनको एक एयरस्ट्राइक में उड़ा दिया है। आई़डीएफ ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि उन्होंने ईरान के मिसाइल लांच करने वाले सैनिकों को खोजकर उन्हें तेहरान के दक्षिण में लॉन्चर तक पहुँचने से कुछ सेकंड पहले ही खत्म कर दिया। इसके साथ ही उनके लॉन्चर को नष्ट कर दिया गया। आईएएफ ने कहा कि वह ईरान में हवाई श्रेष्ठता हासिल करने के लिए काम करना जारी रखेगी। 

ईरान का मिसाइल लांचर ध्वस्त

इजरायली सेना के इस हमले में सिर्फ ईरानी सैनिक ही नहीं, बल्कि उनके मिसाइल लॉन्चर भी पूरी तरह नष्ट कर दिए गए हैं। IDF ने दावा किया कि इस हमले से ईरान की मिसाइल डिफेंस सिस्टम को गंभीर नुकसान हुआ है। क्योंकि ऐसा करना इज़रायल की सैन्य रणनीति का अहम हिस्सा था। 

इजरायल ईरान में चल रही जंग

इजरायल और ईरान में इन दिनों बड़ी जंग चल रही है। दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं। इज़रायली वायुसेना ने एक बयान में कहा कि उनका लक्ष्य ईरान में "हवाई श्रेष्ठता" प्राप्त करना है और वह इस दिशा में अपने अभियान जारी रखेगी। IAF का कहना है कि ईरान की आक्रामक गतिविधियों के जवाब में की गई यह कार्रवाई आवश्यक और समय की जरूरत थी। विश्लेषकों का मानना है कि इस कार्रवाई से दोनों देशों के बीच जारी तनातनी और अधिक बढ़ सकती है। हाल के महीनों में इज़रायल और ईरान के बीच कई बार सैन्य टकराव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। दोनों देशों के बीच साइबर हमलों, रॉकेट दागने और प्रतिशोधी हमलों का सिलसिला जारी है।

Latest World News