पोलैंड के क्राको शहर में शनिवार को एक बाज़ार में बंदूकधारी शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के साथ हुई गोलीबारी में हमलावर घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया है। पोलिश पुलिस के हवाले से AP की रिपोर्ट के अनुसार, क्राको में हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए; हमलावर को पुलिस अधिकारियों ने गोली मार दी। क्राको पुलिस ने बताया कि घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
पोलैंड के पीएम ने क्या कहा
बताया जा रहा है कि मुख्य चौराहे से गुजरते समय बंदूकधारी ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस हमले में पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हमलावर को गोली लगी और वह घायल हो गया। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस इस हमले की जांच कर रही है। फिलहाल इस बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। क्राको पोलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और राजधानी वारसॉ से लगभग 250 किलोमीटर दूर स्थित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गृह मंत्रालय उन्हें हालात के बारे में जानकारी दे रहा है। क्राको राजधानी वारसॉ से लगभग 250 किलोमीटर (155 मील) दक्षिण में है।
Latest World News