A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. लैंडिंग के समय आपस में टकरा गए विमान, कनाडा में भारतीय मूल के स्टूडेंट पायलट की गई जान

लैंडिंग के समय आपस में टकरा गए विमान, कनाडा में भारतीय मूल के स्टूडेंट पायलट की गई जान

कनाडा में हुए एक दुखद विमान हादसे में भारतीय मूल के स्टूडेंट पायलट की मौत हो गई है। टोरंटो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस घटना की पुष्टि की है और मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है।

Indian origin student pilot dies in Canada- India TV Hindi
Image Source : @SREEHARISUKESH Indian origin student pilot dies in Canada

Canada Indian-Origin Student Pilot Death: कनाडा में प्रशिक्षण विमानों के बीच हुई टक्कर में 2 ट्रेनी पायलटों की मौत हो गई है। मृतकों में भारतीय मूल का एक छात्र पायलट भी शामिल है। टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी है। हादसा मंगलवार सुबह कनाडा के दक्षिणी मैनिटोबा में स्टाइनबैक साउथ एयरपोर्ट के पास हुआ था। विमान के मलबा उस रनवे से लगभग 400 मीटर की दूरी पर मिला था जिसके इस्तेमाल हार्व्स एयर पायलट स्कूल प्रशिक्षण के लिए करता था। 

भारतीय दूतावास कर रहा है हरसंभव मदद

महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "गहरे दुख के साथ, हम एक युवा भारतीय छात्र पायलट श्रीहरि सुकेश के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिन्होंने स्टाइनबैक, मैनिटोबा के पास हवा में हुई टक्कर में अपनी जान गंवा दी। हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। वाणिज्य दूतावास सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए शोक संतप्त परिवार, पायलट ट्रेनिंग स्कूल और स्थानीय पुलिस के संपर्क में है।"

आपस में टकरा गए विमान

स्थानीय मीडिया में जिस तरह की रिपोर्ट सामने आई हैं उसके मुताबिक, श्रीहरि ने पहले ही अपना प्राइवेट पायलट लाइसेंस प्राप्त कर लिया था और कमर्शियल पायलट सर्टिफेकेट लेने का प्रयास कर रहे थे। हार्व के एयर पायलट ट्रेनिंग स्कूल के अध्यक्ष एडम पेनर के अनुसार, घटनाओं के समय दो छात्र पायलट छोटे सेसना सिंगल-इंजन विमानों में टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास कर रहे थे। पेनर ने कहा, ''ऐसा लगता है कि दोनों पायलटों ने एक ही समय में उतरने की कोशिश की थी और छोटे रनवे से कुछ ही दूरी पर टकरा गए।''

घटनास्थल पर हो गई थी मौत

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके प्लेन में रेडियो था, लेकिन लगता है कि किसी भी पायलट ने दूसरे को आते नहीं देखा। हादसे के बाद रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने दोनों पायलटों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया। हार्व के एयर पायलट ट्रेनिंग स्कूल को 1970 के दशक की शुरुआत में पेनर के माता-पिता ने शुरू किया गया था। यह स्कूल हर साल लगभग 400 छात्र पायलटों को ट्रेनिंग देता है। दुनिया भर से स्टूडेंट यहां विमान उड़ाने की ट्रेनिंग लेने आते हैं। 

यह भी पढ़ें:

हूती विद्रोहियों ने किया ऐसा हमला मालवाहक जहाज Titanic की तरह समंदर में डूबा, देखें VIDEO

बेटी ने TikTok से नहीं हटाया अकाउंट तो भड़क गए अब्बा, मार ही डाला

'सुरक्षित नहीं ट्रंप, घर में हो सकता है अटैक' ईरान ने दी अमेरिकी राष्ट्रपति को खुली धमकी

 

Latest World News