1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान का दावा, अमेरिका के F/A-18 fighter jet को मार गिराया, बताया कहां गिरा फाइटर जेट, दिया सबूत

ईरान का दावा, अमेरिका के F/A-18 fighter jet को मार गिराया, बताया कहां गिरा फाइटर जेट, दिया सबूत

ईरानी वायु सेना (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि चाबहार के पास ईरानी वायु रक्षा प्रणाली ने एक एफ/ए-18 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया। आईआरजीसी का यह भी कहना है कि विमान हिंद महासागर में गिर गया।

अमेरिकी जेट फाइटर मार गिराने का ईरान ने किया दावा- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/ WIKIPEDIA अमेरिकी जेट फाइटर मार गिराने का ईरान ने किया दावा

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने घोषणा की है कि उसने सफलतापूर्वक एक अमेरिकी एफ-18 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है। ईरानी वायु सेना (आईआरजीसी) का दावा है कि चाबहार के पास ईरानी वायु रक्षा प्रणाली ने एक एफ/ए-18 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया। आईआरजीसी का यह भी कहना है कि विमान हिंद महासागर में गिर गया है। ईरानी सेना ने सबूत के तौर पर इसका वीडियो भी जारी किया है।

ईरान ने दी चेतावनी
एमबी ग़ालिबफ़ ने फिर दी चेतावनी और कहा, कुछ आंकड़ों के आधार पर, ईरान के दुश्मन, क्षेत्रीय देशों में से एक के समर्थन से, ईरान के द्वीपों में से एक पर कब्ज़ा करने की तैयारी कर रहे हैं। दुश्मन की सभी गतिविधियों पर हमारी सशस्त्र सेना की पूरी निगरानी है। यदि वे अपनी सीमा पार करते हैं, तो उस क्षेत्रीय देश के सभी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे बिना किसी रोक-टोक के नष्ट कर दिए जाएंगे।

देखें वीडियो

ईरान का दावा-अब्राहम लिंकन पर किया हमला

इससे पहले ईरान ने दावा किया कि उसने यूनाइटेड स्टेट्स के एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर क्रूज मिसाइलें दागी हैं। ईरान ने कहा कि, हमने USS अब्राहम लिंकन पर जोरदार हमला किया है। इसके साथ ही अमेरिका को चेतावनी भी दी है कि अगर ये एयरक्राफ्ट कैरियर आगे कभी भी ईरान की सीमा में दाखिल हुआ तो उस पर और भी हमले किए जाएंगे। हालांकि, अमेरिकी CENTCOM ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनका कोई भी फाइटर जेट या पोत नष्ट नहीं हुआ है, 

ईरान ने अमेरिका के जेट फाइटर F-35 को किया हिट

ईरान ने अमेरिका के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान F-35 को हिट करने का दावा किया जिसके बाद उसकी अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर F-35 को ईरान के ऊपर एक मिशन के दौरान हमले का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसकी एक अमेरिकी हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

ईरान ने ठुकराई ट्रंप की शर्तें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 15 सूत्री शांति योजना की समीक्षा करने के बाद, उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इसके जवाब में, तेहरान ने युद्ध की समाप्ति के लिए अपनी तरफ से पांच प्रमुख मांगें रखी हैं, जिनमें होर्मुज जलडमरूमध्य पर संप्रभुता की मांग भी शामिल है। इस बीच इजरायल और ईरान एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं।

Latest World News